फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Dilapidated shops on Hostel Road leave shopkeepers in fear

Kaithal News: छात्रावास रोड पर जर्जर दुकानें, दुकानदारों में डर

Thu, 09 Oct 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 09 Oct 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Dilapidated shops on Hostel Road leave shopkeepers in fear
कैथल। छात्रावास रोड पर स्थित दुकानों में व्यापार कर रहे दुकानदार इन दिनों सतत डर और असुरक्षा की स्थिति में जीने को मजबूर हैं। दुकानों की जर्जर हालत के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। दुकानदार अनिल कुमार ने बताया कि वह साल 2003 से अपनी किराने की दुकान चला रहे हैं। हाल ही में जब उनकी दुकान पर एक महिला ग्राहक खड़ी थी, तो छत का एक बड़ा टुकड़ा टूटकर उसके ऊपर गिर गया। गनीमत रही कि महिला बाल-बाल बच गई। एक अन्य दुकानदार पंकज ने बताया कि उनकी दुकान का पिछला हिस्सा पूरी तरह जर्जर हो चुका है और वह कभी भी गिर सकता है। अब उन्होंने उस जगह पर सामान रखना भी बंद कर दिया है। उन्होंने जिला प्रशासन और छात्रावास कमेटी से मरम्मत या नए सिरे से निर्माण की अपील की, अन्यथा कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, इस रोड पर साल 1970 में छात्रावास बनाया गया था। उस समय गांव से शहर तक यातायात के साधन सीमित थे और बिजली की सुविधा भी नहीं थी। छात्रों की सुविधा के लिए छात्रावास के नीचे दुकानें बनाई गई थीं। मगर अब ये दुकानें व्यापारी और ग्राहकों के लिए खतरे का सबब बन गई हैं। दुकानदारों ने स्पष्ट किया कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो यहां किसी भी समय गंभीर दुर्घटना हो सकती है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed