फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Dharamshala to be built in Pushkar on the lines of Kurukshetra

Kaithal News: पुष्कर में कुरुक्षेत्र की तर्ज पर बनेगी धर्मशाला

Thu, 25 Dec 2025 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 25 Dec 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Dharamshala to be built in Pushkar on the lines of Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कलायत। राजस्थान के विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल पुष्कर में अब कुरुक्षेत्र की तर्ज पर भव्य सहारण धर्मशाला का निर्माण किया जाएगा। यह निर्णय दादू दयाल आश्रम प्रांगण में आयोजित अखिल भारतीय सहारण परिवार की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। समाज की एकता को मजबूत करने और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

बैठक में राष्ट्रीय प्रवक्ता नरेंद्र सिंह सहारण ने बताया कि प्रस्तावित धर्मशाला समाज के लोगों के लिए धार्मिक, सामाजिक और शैक्षणिक गतिविधियों का एक सशक्त केंद्र बनेगी। यहां समाज की राष्ट्रीय व क्षेत्रीय बैठकें, युवा पीढ़ी के प्रशिक्षण कार्यक्रम, सांस्कृतिक आयोजन और शिक्षा से जुड़ी गतिविधियां संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन


निर्माण कार्य को गति देने के लिए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलवीर सहारण ने निजी कोष से एक कक्ष के निर्माण की घोषणा की, जिसका उपस्थित सदस्यों ने स्वागत किया। बैठक की अध्यक्षता मधुसूदन दास ने की। इस दौरान राष्ट्रीय प्रधान विजयपाल सिंह और महासचिव बनवारी लाल सहारण ने समाज की जड़ों को और मजबूत करने, आपसी भाईचारे को बढ़ाने तथा युवाओं को अपनी सांस्कृतिक पहचान से जोड़ने पर विशेष जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि धर्मशाला का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा, ताकि संत दादू दयाल की शिक्षाओं के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ सामाजिक एकजुटता को नया आयाम मिल सके। बैठक में हरियाणा के प्रधान बलराम सहारण, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पुष्पेंद्र सहारण, राजस्थान के अध्यक्ष हरजी राम, संरक्षक विरेंद्र सिंह, भाल सिंह, सुरजीत सिंह, शमशेर सिंह, एडवोकेट हरदत्त सहारण, सुभाष सहारण, सुरेंद्र सहारण (सिरसा) उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed