फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Devendra was caught from Kaithal and was in contact with Pakistani agents on WhatsApp

Kaithal News: व्हाट्सएप पर पाकिस्तानी एजेंटों के संपर्क में था कैथल से पकड़ा गया देवेंद्र

Tue, 20 May 2025 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 20 May 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Devendra was caught from Kaithal and was in contact with Pakistani agents on WhatsApp
-कोर्ट ने चार दिन का बढ़ाया रिमांड, दो इलेट्रॉनिक डिवाइस किए सीज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



कैथल। पाकिस्तानी की जासूसी के आरोप मामले में गिरफ्तार युवक देवेंद्र सिंह एक महिला समेत चार पाकिस्तानी खुफिया अफसरों के संपर्क में था। उसके मोबाइल से व्हाट्सएप इन संपर्कों के साथ बातचीत के सबूत मिले हैं। सोमवार को उसकी तीन दिन की रिमांड समाप्त होने के बाद पुलिस ने प्रथम श्रेणी न्यायिक अधिकारी वीरेन काद् यान की अदालत में पेश किया। अदालत ने पुलिस के आग्रह पर चार दिन के लिए रिमांड बढ़ा दिया है।

पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने बताया, आरोपी के कब्जे से पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने दो इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त किए हैं। दोनों डिवाइस से करीब 300 जीबी डाटा मिला है। डाटा की जांच की जा रही है। आरोपी ने पाकिस्तान को क्या सूचनाएं भेजी हैं, इसकी जांच की जा रही है। साथ ही उसके बैंक खाताें की भी जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया, अब तक की जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी देवेंद्र पाकिस्तान के चार खुफिया एजेंटों को व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल अथवा वीडियो के माध्यम से सूचनाएं भेज रहा था। इस दौरान पटियाला मिलिट्री कैंट की भी सूचनाएं शेयर की गई हैं। बताया जा रहा है कि देवेंद्र सिंह अपने पास दो मोबाइल फोन रखता था। हरियाणा-पंजाब से पकड़े गए और आरोपियों के साथ देवेंद्र सिंह का फिलहाल कोई लिंक नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन




—————-

एसपी से मिले ग्रामीण, कहा-देवेंद्र ननकाना साहिब दर्शन को गया था

इस मामले को लेकर गांव मस्तगढ़ के ग्रामीणों ने एसपी से मुलाकात कर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा, देवेंद्र के बारे में गलत प्रचार किया जा रहा है। इससे परिवार मानसिक रूप से परेशान हो रहा है। उनकी संगत पहले भी ननकाना साहिब जाती रही हैं। देवेंद्र भी ऐसे ही दर्शन के लिए गया था। इस मुद्दे को बड़ा बनाया जा रहा है, जिसमें कुछ एजेंसियों की मंशा नजर आती है। एजेंसियां चुनाव को लेकर इस मुद्दे को 1984 जैसा रूप दे रही हैं। उसका परिवार संपन्न है। देवेंद्र बच्चा है, उस पर दबाव बनाकर ऐसा बुलवाया जा रहा है। एसपी आस्था मोदी ने ग्रामीणों को न्यायसंगत कार्रवाई का आश्वासन दिया।

———————————

हनी ट्रैप में फंसाया

देवेंद्र सिंह सिख धार्मिक स्थलों के दर्शन करने पाकिस्तान गया था। वहां एक लड़की ने उसे हनीट्रैप में फंसाया। सात दिन तक अपने साथ रखा। इस दौरान जासूसी की प्रशिक्षण दिया। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के पांच एजेंटों से मिलवाया। लालच दिया कि अगर वह गुप्त सूचना देगा तो वह उसकी दोस्ती खूबसूरत लड़कियों से करवा देगी। इसके अलावा उसे पैसे भी मिलेंगे।


——————

हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट तो आया रडार पर

पुलिस ने युवक को हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर फोटो डालने के बाद कैथल के गुहला थाने में केस दर्ज कर उसे पकड़ा था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed