{"_id":"6af9fa0ba10d8f7bb206707c","slug":"development-works-worth-rs-126-crore-to-be-carried-out-in-17-villages-of-the-pundri-assembly-constituency-kaithal-news-c-245-1-kht1014-157914-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पूंडरी विधानसभा के 17 गांवों में 1.26 करोड़ से होंगे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पूंडरी विधानसभा के 17 गांवों में 1.26 करोड़ से होंगे विकास कार्य
विज्ञापन
पूंडरी। विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में विकास कार्यों को गति देने के लिए 1,26,38,000 रुपये के 17 कार्यों को मंजूरी मिली है। विधायक सतपाल जांबा की अनुशंसा पर विधायक आदर्श नगर व ग्राम योजना के तहत पूंडरी और ढांड ब्लॉक के गांवों में ये कार्य करवाए जाएंगे।
इनमें गलियों और रास्तों का निर्माण, चौपालों का अधूरा काम पूरा करने व सामुदायिक सुविधाओं का विस्तार शामिल है। विधायक सतपाल जांबा ने बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 के लिए पूंडरी विधानसभा क्षेत्र में इस योजना के तहत दो करोड़ रुपये का बजट निर्धारित है। पहले चरण में 1.26 करोड़ रुपये से अधिक के 17 कार्य स्वीकृत हुए हैं। शेष 74 लाख रुपये के विकास कार्यों को भी जल्द मंजूरी दिलवाई जाएगी।
पूंडरी के सात गांवों में 69.03 लाख रुपये होंगे खर्च...
पूंडरी ब्लॉक के गांव डीग में राजकीय स्कूल से दादा खेड़ा तक 12 लाख रुपये से गली बनेगी। बधनारा में निसिंग रोड से सोमा लोहार के घर तक 12.50 लाख रुपये से गली का निर्माण होगा। रमानी के सामुदायिक केंद्र में दो लाख रुपये से बाथरूम बनाया जाएगा। पाई में अलख दाता पीर से सुभाष के घर तक चार लाख रुपये से आईपीबी रास्ता बनेगा। इसी प्रकार हाबड़ी में सांच रोड स्थित ब्राह्मण चौपाल का शेष निर्माण 11.53 लाख रुपये से पूरा होगा। जांबा में ब्रह्मानंद भवन के पास 20 लाख रुपये से लोहे का लंगर हॉल बनाया जाएगा और बुच्ची में सात लाख रुपये से कान्याण चौपाल का अधूरा निर्माण पूरा करवाया जाएगा।
विज्ञापन
ढांड के दस गांवों में 57.35 लाख से होंगे काम
ढांड ब्लॉक के सलीमपुर मदूद में 3.40 लाख रुपये से आंगनवाड़ी केंद्र का निर्माण पूरा होगा। पबनावा की कनवाल चौपाल में 7.50 लाख से लोहे की शेड और स्टील ग्रिल लगाई जाएगी। बंदराना में 4.20 लाख रुपये से जनरल चौपाल, खेड़ी मटरवा में तीन लाख रुपये से चमार समाज की चौपाल और अहूं में पांच लाख रुपये से जोगी चौपाल का अधूरा निर्माण पूरा होगा। साकरा में करसा रोड से ओमप्रकाश के घर तक पांच लाख रुपये से आईपीबी गली बनेगी। टीक में बलकार के घर से बल्ली के घर तक 5.75 लाख रुपये से ईंटों का रास्ता बनाया जाएगा। मनोदी पट्टी चौपाल का 16 लाख रुपये से शेष निर्माण पूरा होगा। फरल में 3.50 लाख रुपये से राणा पट्टी चौपाल और चार लाख रुपये से पंजाबी चौपाल का अधूरा निर्माण पूरा करवाया जाएगा।