फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Development work will be done with Rs 6.78 lakh.

Kaithal News: 6.78 लाख से होंगे विकास कार्य

Thu, 19 Feb 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 19 Feb 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Development work will be done with Rs 6.78 lakh.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। चंदलाना गांव में जिला परिषद अध्यक्ष कर्मबीर कौल ने विकास कार्यों का नारियल फोड़कर उद्घाटन किया। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूलों से उनका स्वागत किया। उन्होंने बताया कि शिव मंदिर परिसर में भगवान श्री परशुराम हॉल के अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए 6 लाख 78 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इससे हॉल के दरवाजे, खिड़कियां और रंग-रोगन का कार्य कराया जाएगा।
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं और ग्रामीण क्षेत्रों के उत्थान हेतु उदारतापूर्वक अनुदान जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जारी विकास राशि का सही उपयोग सुनिश्चित करना हम सभी का दायित्व है। ग्रामीण क्षेत्र में जो भी कार्य लंबित हैं, उन्हें आगामी छह महीनों के भीतर पूरा कर दिया जाएगा। इस दौरान ग्रामीणों ने शिव मंदिर प्रांगण में शेड निर्माण की मांग रखी, जिसे अध्यक्ष ने स्वीकार करते हुए शीघ्र ही उसका एस्टीमेट तैयार करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी बताया कि गांव में चारों ओर स्ट्रीट लाइट के लिए तार बिछाए जा चुके हैं और जल्द ही लाइटें लगाकर उन्हें चालू करवा दिया जाएगा। कार्यक्रम में सरपंच अजय कंबोज, पूर्व सरपंच
विज्ञापन
विज्ञापन

सतीश शर्मा, पूर्व पंच हुकम चंद शर्मा, वेद प्रकाश नंबरदार, कुलदीप आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed