फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   development, kaithal, city, four buster, one punping station, kaithal

शहर में बनेंगे चार बूस्टर, एक पंपिंग स्टेशन

Mon, 06 Feb 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Mon, 06 Feb 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
development, kaithal, city, four buster, one punping station, kaithal
अमृत योजना के तहत करीब 30 करोड़ रुपये की प्लानिंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शहर में अमृत योजना के तहत पेयजल, सीवरेज की व्यवस्था व बरसाती पानी की निकासी के लिए विस्तृत योजना तैयार की जा रही है। जिसके तहत करीब 55 करोड़ रुपये से तीनों ही कार्यों पर काम किया जाएगा। शहर में चार बूस्टर व एक पंपिंग स्टेशन का भी निर्माण किया जाएगा। केंद्र सरकार की टीम ने इस बारे में बनाई जा रही योजना को लेकर शहर का दौरा किया और आवश्यक जानकारी हासिल की।
विज्ञापन


अटल मिशन के तहत तीनों कार्यों पर खर्च होंगे लगभग 55 करोड़
परिषद से मिली जानकारी के अनुसार शहर में सीवरेज, पेयजल व बरसाती पानी की निकासी के लिए करीब 55 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। इसमें सीवरेज के लिए 25 करोड़, बरसाती पानी की निकासी के लिए 15 करोड़ व पेयजल पाइपलाइनों के लिए 15 करोड़ रुपये की राशि खर्च करने का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन


शहर में जरूरत के अनुसार बदली जाएंगी पेयजल पाइपलाइनें, कई बस्तियों में डाला जाएगा सीवरेज
इस योजना के तहत शहर में जहां भी पेयजल पाइपलाइनों को बदलने की आवश्यकता होगी, उन्हें बदला जाएगा। साथ ही जिन कालोनियों में सीवरेज की लाइनें डालने की जरूरत होगी, वहां सीवरेज लाइन डाली जाएंगी। ऐसी जगहों का भी चयन किया जा रहा है, जहां सीवरेज पाइप छोटा है। जहां अक्सर सीवरेज ब्लॉकेज की समस्या रहती है। वहां भी सीवरेज के पाइप की चौड़ाई को बढ़ाया जाएगा। साथ ही बरसाती पानी की निकासी के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार जगह स्थापित होंगे बूस्टर
शहर में भगत सिंह कॉलोनी, जिला परिषद के निकट स्थित बस्ती, महर्षि वाल्मीकि कम्यूनिटी सेंटर व अर्जुन नगर के पास जमीन देखी जा रही है, जहां बूस्टर स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा जिला परिषद के निकट एक पंपिंग स्टेशन बनाए जाने की भी योजना है। जो बरसात के पानी को लिफ्ट करके बाहर निकालेगा।

डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट पर चल रहा है काम
इस समय अमृत योजना के तहत इन कार्यों के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाई जा रही है। केंद्र सरकार की टीम से आए डा. एसपी गुप्ता के नेतृत्व में सदस्यों ने शनिवार को भी दौरा कर पूरी जानकारी हासिल की। डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बन जाने के बाद फंड स्वीकृत होगा। इसके बाद काम शुरू हो जाएगा।

शहर की कई कालोनियों में है बरसाती पानी की निकासी की समस्या
शहर में कई गलियों में पानी की निकासी की बड़ी समस्या है। थोड़ी सी बरसात के बाद गलियों में कई-कई दिनों तक जलजमाव रहता है। जिस कारण लोगों को अपने घरों तक पहुंचने में भी दिक्कतें आती हैं।


केंद्र की टीम ने इस योजना के तहत की गई प्लानिंग की जानकारी हासिल की है। शहर में पेयजल, सीवरेज पाइपलाइन व बरसाती पानी की निकासी के लिए प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की जा रही है। डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार होने के बाद फंड अलॉट होगा।
विनोद मेहरा, कार्यकारी अभियंता जनस्वास्थ्य विभाग

केंद्र सरकार की अमृत योजना के तहत यह प्लानिंग की जा रही है। इसके पूरा होने पर पूरे शहर में लोगों को फायदा पहुंचेगा।
यशपाल प्रजापति, चेयरमैन, नगर परिषद 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed