फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Destruction of Ashok Vatika and staging of burning of Lanka

Kaithal News: अशोक वाटिका उजाड़ना व लंका दहन का मंचन

Sat, 12 Oct 2024 04:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 12 Oct 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
Destruction of Ashok Vatika and staging of burning of Lanka
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। प्राचीन श्री भवानी मंदिर में आदर्श नाटक क्लब की ओर से रामलीला का मंचन जारी है। इस दौरान कलाकारों ने सीता की खोज, अशोक वाटिका उजाड़ना और लंका दहन के दृश्यों का मंचन किया। इस मौके पर उपस्थित दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं। बीच-बीच में जय श्रीराम के जयकारे भी लगे। इस मौके पर जानकारी दी गई कि दशहरे के दिन शहर में शोभायात्रा निकाली जाएगी।

मंचन में दिखाया गया कि हनुमान जी समुद्र पार कर अशोक वाटिका में मां सीता को भगवान श्रीराम द्वारा दी गई अंगूठी देते हैं। इसे देखकर मां सीता की आंखें भर आती हैं। उन्होंने हनुमान को आशीर्वाद दिया। इसके बाद हनुमान ने अशोक वाटिका में लगे पेड़ उखाड़ने के साथ ही अक्षय कुमार का वध कर देते हैं। हनुमान और रावण के बीच संवाद होता है।
विज्ञापन


हनुमान की पूंछ में रावण ने आग लगवा दी। इसके बाद उन्हाेंने सोने की लंका का दहन कर दिया। रावण का अभिनय गुरजंट शर्मा, सीता का शिवम और हनुमान का संजीव सैनी ने निभाया। एसडी सभा के प्रधान राजीव शर्मा ने बताया कि दशहरा पर्व पर मुख्य अतिथि नपा चेयरपर्सन रेखा रानी होगी। शर्मा ने कहा कि दशहरा पर्व पर शहर में शोभायात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें रामायण के किरदारों की झांकियां निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा श्री भवानी मंदिर परिसर से शुरू होगी, जो पूरे शहर की परिक्रमा करने के बाद वापस मंदिर परिसर में ही संपन्न होगी। इस अवसर पर बलबीर सैनी, रमेश मिगलानी, रविंद्र पाली, रवि, हरवंस सीड़ा, मलकीत सीड़ा, हरपाल शर्मा, कुलदीप माजरा, भी मौजूद रहे।

—————————————
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed