{"_id":"61a3d6a3734b796bf862be60","slug":"despite-the-unanimous-election-four-filed-nominations-for-the-post-of-head-kaithal-news-knl910897163","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वसम्मति से चुनाव के बावजूद प्रधान पद के लिए चार ने भरे नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वसम्मति से चुनाव के बावजूद प्रधान पद के लिए चार ने भरे नामांकन
विज्ञापन
Despite the unanimous election, four filed nominations for the post of head
- फोटो : Kaithal
सीवन गेट की सर्व ब्राह्मण सभा एवं धर्मशाला के चुनाव में प्रधान पद के सर्वसम्मति से विक्की शर्मा के चयन के बावजूद घोषित चुनाव कार्यक्रम के तहत विक्की शर्मा सहित तीन अन्य उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरा है। गत 19 नवंबर को समाज की ओर से पूर्व पार्षद विक्की शर्मा को प्रधान घोषित कर दिया था।
इसके बाद कुछ लोगों ने चुनाव को लेकर सवाल उठाए थे। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत रविवार को नामांकन पत्र भरने की अंतिम तिथि थी। चुनाव अधिकारी रंती रमन शर्मा व रवि दत्त शर्मा ने धर्मशाला में उम्मीदवारों के नामांकन पत्र हासिल किए। उन्होंने बताया कि 30 नवंबर को नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि है। इसके बाद 12 दिसंबर को सभा के सदस्य मतदान करेंगे। रविवार को प्रधान पद के लिए विजयपाल उर्फ विक्की शर्मा, विनोद कुमार, शिव कुमार पाराशर व अर्जुन शर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल किया। उप प्रधान पद के लिए सुरेश शर्मा पिलनी व सतीश कुमार शर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल किए। सचिव पद के लिए संजीव कुमार व रमेश कौशिक ने नामांकन पत्र भरे, सह सचिव पद के लिए अभिजीत जोशी व सुभाष शर्मा बात्ता ने नामांकन पत्र दाखिल किए। वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए चंद्रभान शर्मा चंदाना व ईश्वर शर्मा पाड़ला ने नामांकन पत्र भरे।
विदित रहे कि सभा के वोटों को लेकर मामला जिला रजिस्ट्रार के पास लंबित था। 19 नवंबर को हुई ब्राह्मण समाज की बैठक में सर्वसम्मति कायम करने के लिए 12 लोगों की समिति चुनी गई थी। 12 लोगों की समिति ने पूरे ब्राह्मण समाज की सहमति से विजय पाल उर्फ विक्की शर्मा को सर्वसम्मति से प्रधान बना दिया। लेकिन सर्वसम्मति के फार्मूले को जिला रजिस्ट्रार ने खारिज कर दिया। अब 4 उम्मीदवारों के मैदान में आ जाने के कारण वोटिंग की संभावनाएं बन गई हैं। समाज के लोगों का कहना है कि वे नामांकन पत्र दाखिल करने वाले लोगों के घर जाकर समाज की भलाई के लिए नामांकन पत्र वापस लेने का आग्रह करेंगे। अगर इसके बाद भी किसी ने नामांकन पत्र वापस नहीं लिया तो 12 दिसंबर को चुनाव होगा।