फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   dera sewadar murdered in land disput

गांव बरटा में जमीनी विवाद में डेरे के सेवादार की लाठियों व गंडासियों से हमला कर हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
dera sewadar murdered in land disput
गांव बरटा में डेरे के रास्ते की जमीन को लेकर चल रही रंजिश में डेरे से जुड़े सेवादार गांव वासी 28 साल के युवक की उसके चचेरे भाइयों ने गंडासियों व लाठियों से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक के चाचा की शिकायत पर सात नामजद सहित 12 आरोपियों के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। परिजनों ने पुलिस पर मामले में लापरवाही बरतने का भी आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि गांव में स्थित डेरे के रास्ते की जमीन को लेकर दोनों पक्षों में विवाद था।
विज्ञापन

मृतक के चाचा गांव बरटा निवासी कृष्णदत्त ने पुलिस को दी शिकयत में बताया कि उसका व उसके भतीजे संदीप उर्फ दीपड़ का उसके बड़े भाई हरिकिशन के लड़के रामभगत व राममेहर के साथ जमीन विवाद चल रहा है। 14 फरवरी की रात सवा आठ बजे उसके पास उसके भतीजे संदीप का फोन आया कि उनके खेतों में पीपल के पास पराली में हरिकिशन के लड़के उसके चचेरे भाई रामभगत, राममेहर व उनकी घरवाली व रामभगत के दोनों लड़के बैठे हैं। उसे शक है कि वे उसे चोट मारेंगे। इसीलिए जल्दी आ जाओ। चार मिनट बाद फिर उसके पास फोन आया कि उन्होंने उसे घेर लिया है। घटनास्थल पर पहुंचने पर उसने देखा कि संदीप उर्फ दीपड को अनिता पत्नी रामभगत, रेखा पत्नी राममेहर, विक्रम व मिली पुत्र राममेहर घेर कर पकड़े हुए हैं। इस दौरान रामभगत उर्फ मनोहर, राममेहर ने गंडासियों से उसके भतीजे पर हमला कर दिया। वहीं मनोहर का साला 3/ 4 व्यक्तियों के साथ उसकी ओर दौड़ा। मनोहर ने साले से कहा कि दीपड़ को वे मार देंगे, तुम इसे(शिकायतकर्ता) मार दो। यह सुनकर डर के मारे वह वापस दौड़ कर घर पहुंचा। जहां हमलावरों ने उसके घर का दरवाजा खटखटाते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने पुलिस व सरपंच गुरमेल सिंह को बुलाया। इसके बाद दीपड़ को संभाला तो उसकी मौत हो चुकी थी। उन्होेंने बताया कि जमीन के विवाद में रामभगत उर्फ मनोहर, राममेहर, अनिता, रेखा, विक्रम व मिली, मनोहर के साले व 3/ 4 अन्य अज्ञात लोगों ने उसकी हत्या की है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। वहीं परिजनों ने संगतपुरा पुलिस कर्मचारियों पर उनकी सुनवाई ना करते हुए लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

एसपी लोकेंद्र सिंह ने कहा कि परिजनों ने जो बात कही है, उसके आधार पर प्रारंभिक तौर पर की गई कार्रवाई में संगतपुरा पुलिस चौकी के मुंशी व हैडकांस्टेबल जसबीर सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। चौकी प्रभारी सुरेश कुमार के खिलाफ जांच के लिए डीएसपी कुलवंत को जांच सौंपी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed