फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Department forgot by making cycle track

साइकिल ट्रैक को बनाकर भूल गया विभाग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Department forgot by making cycle track
शहर में बनाए गए साइकिल ट्रैक लगातार कार की पार्किंग बन गए हैं। विभाग साइकिल ट्रैक को बनाकर भूल गया है। शहर के तीन मुख्य मार्गों पर बनाए गए इस ट्रैक पर अतिक्रमण रहता है। जिस कारण कई बार पैदल चलने वालों तक को परेशानी का सामना करना पड़ता है। न तो लोक निर्माण विभाग और न ही ट्रैफिक पुलिस की ओर से साइकिल ट्रैक को खाली करने को लेकर सुध ली जा रही है।
विज्ञापन

कैथल शहर में चंडीगढ़ व दिल्ली जैसे बड़े शहरों की तर्ज पर कैथल में भी साइकिल ट्रैक बनाए गए हैं। इसके साथ फुटपाथ की हालात को भी सुधारने का फैसला लिया गया, लेकिन साइकिल ट्रैक बनाए जाने के बाद इस पर लगातार गाडिय़ों की पार्किंग बनी हुई है। साइकिल ट्रैक पर शाम के समय शहरवासी साइकिल नहीं चला पाते हैं। इस तरह के हालात के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

करनाल, अंबाला व ढांड रोड साइकिल ट्रैक बना है पार्किंग-शहर के करनाल, अंबाला व ढांड रोड पर पार्किंग के नियमों का उल्लंघन कर साइकिल ट्रैक पर वाहन खड़ा कर रहे हैं। कई जगहों पर कारें व कई जगहों पर दुकानदारों ने अपना सामान रखा हुआ है। अभी तक इसका कोई हल प्रशासन, नगर परिषद और पुलिस की ओर से भी नहीं निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहरवासी रूपलाल ने बताया कि वे सुबह शाम सैर के लिए निकलते हैं। अन्य बच्चे भी साइकिल चलाते हैं, लेकिन शहर में बने साइकिल ट्रैक पर वाहन खड़े रहते है। इस दौरान बड़ा हादसा का डर रहता है।
शहरवासी जितेंद्र का कहना है कि सड़क के दोनों बनाए गए साइकिल ट्रैक पर ज्यादातर कार व मोटरसाइकिल पार्क होते है। इससे साइकिल निकलने वाले लोगों को भी परेशानी होती है।
शहरवासी टेकचंद का कहना है कि शहर में वाहन पार्किंग की मुख्य समस्या है। बाजार के साथ-साथ अन्य जगहों पर भी अवैध रूप से वाहन पार्क होते है। इससे दूसरे लोगों को निकलने में काफी समस्याएं होती है।

शहरवासी पवन का कहना है कि सुबह, शाम सैर के लिए निकलना मुश्किल हो रहा है। सड़क के दोनों ओर वाहन खड़े रहते हैं। साइकिल ट्रैक पर भी जगह नहीं बचती है।
यातायात प्रभारी मुकेश कुमार का कहना है कि अवैध पार्किंग करने वालों के चालान किए जा रहे हैं। इसके बावजूद भी कहीं पर समस्या है तो इसे दुरुस्त कराया जाएगा। लोगों को समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed