{"_id":"667debf62518e48a7502f104","slug":"department-alert-on-deaths-due-to-diarrhea-kaithal-news-c-18-1-knl1004-419324-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: डायरिया से होने वाली मौतों पर विभाग सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: डायरिया से होने वाली मौतों पर विभाग सतर्क
Fri, 28 Jun 2024 04:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 28 Jun 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। डायरिया से होने वाले शिशु मृत्यु की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग जिले में एक जुलाई से दस्त रोको अभियान चलाएगा। यह जानकारी जिला सिविल सर्जन डॉ. रेनू चावला ने दी है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग अभियान के तहत एक जुलाई से ओआरएस के पैकेट, जिंक की गोलियां बांटेगा।
उन्होंने बताया कि डायरिया से होने वाले शिशु मृत्यु की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए जिले में दस्त रोको अभियान आगामी 31 अगस्त 2024 तक जारी रहेगा। अभियान के दौरान जिला कैथल में आशा वर्कर व एएनएम की ओर से शून्य से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को घर-घर जाकर ओआरएस पैकेट वितरित करेगी। बच्चों के अभिभावकों को ओआरएस और जिंक के प्रयोग की जानकारी दी जाएगी, ताकि डायरिया होने की स्थिति में तुरंत ओआरएस पैकेट प्रयोग हो सके। जिन बच्चों में डायरिया के लक्षण मिलेंगे, उन्हें जिंक उपलब्ध करवाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा सभी स्वास्थ्य केंद्रों, उप-स्वास्थ्य केंद्रों पर ओआरटी कॉर्नर स्थापित किए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गठित टीमें सभी स्कूलों में जा कर हाथ धोने की विधि को विस्तारपूर्वक बताया जाएगा। सिविल सर्जन ने सभी जिलावासियों से अपील की कि अपने बच्चों को डायरिया होने की स्थिति में ओआरएस व जिंक देने के साथ साथ अधिक से अधिक तरल पदार्थ दे तथा गंभीर डायरिया होने की स्थिति में बच्चों को तुरंत अस्पताल में दाखिल करवाएं, ताकि बच्चों को इस जानलेवा बीमारी से बचाया जा सके। इसके अतिरिक्त हमेशा स्वच्छ व ताजा फल-सब्जियां उपयोग में लाएं।
विज्ञापन
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नवराज सिंह ने बताया कि डायरिया के संक्रमण से अपने बच्चों को बचाने के लिए इन उपायों को जरूर अपनाएं। अपने हाथों को साबुन और पानी से अच्छे से धोएं, पीने का पानी साफ एवं सुरक्षित उपयोग करें, यह सुनिश्चित करें कि आपके बच्चे के आस-पास हमेशा सफाई रहे।