फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Demonstration with upside down broom starts today

Kaithal News: उल्टे झाड़ू लेकर आज से प्रदर्शन

Tue, 13 May 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 13 May 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Demonstration with upside down broom starts today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की राज्य कमेटी के आह्वान पर सोमवार को राजौंद ब्लाक की बैठक हुई। इसमें कर्मचारी नेताओं ने सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में मंगलवार को उल्टे झाड़ू लेकर प्रदर्शन करने का आह्वान किया। साथ ही 16 को नगर पालिका, नगर परिषदों व नगर निगमों में आठ-आठ घंटे कार्मिक भूख हड़ताल करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में जिला प्रधान शिवचरण, राज्य उपप्रधान राजेंद्र सिणद, कपिल सिरोही व जयप्रकाश ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार लगातार जन विरोधी आर्थिक उदारीकरण की नीतियां तेजी से लागू कर रही है। इससे लगातार महंगाई बेरोजगारी व भ्रष्टाचार बढ़ रहा है, केंद्र व राज्य सरकार इन पर रोक लगाने की बजाय जाति-धर्म के नाम पर जनता का ध्यान भटका कर अपने चहेते पूंजीपतियों को लाभ पहुंचे का काम कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 20 मई की हड़ताल के माध्यम से पूंजीपतियों के हक में श्रम कानूनों में किए गए बदलाव वापस ले। उन्होंने कहा कि राज्य कमेटी के आह्वान पर 13 व 14 मई को सभी शहरों में मुख्य बाजारों में झाड़ू उल्टे लेकर प्रदर्शन करेंगे और 16 मई को नगर पालिका, नगर परिषदों व नगर निगमों में आठ-आठ घंटे कार्मिक भूख हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर संदीप कुमार, रोहतास, सुरेश कुमार, सतबीर पंहाल,बबली देवी, बीना, अनू, कृष्ण कुमार, बिट्टू, जोगिंद्र, फायर से सुरेन्द्र कुमार सहित कई अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।


हड़ताल 20 को, तैयारी के लिए ढांड में की बैठक

ढांड। केंद्रीय ट्रेड यूनियन एआईयूटीयूसी की जिला कार्यालय ढांड में बैठक हुई। इसमें 20 मई को होने वाली हड़ताल को सफल बनाने के लिए विचार-विमर्श किया गया। यूनियन के सलाहकार कामरेड कृष्ण चंद व नरेश कुमार ने कहा कि 51 मजदूर अधिकारों में से 29 अधिकारों को खत्म करके चार लेबर कोड बना दिए गए हैं। इससे मालिकों को जहां 300 मजदूर-कर्मचारी काम करेंगे वहां पर कभी भी उनको काम से बाहर करने का अधिकार दे दिया गया है। उन्होंने कहा कि 50 मजदूरों पर कोई लेबर कानून लागू ही नहीं होगा। सरकारी नीतियों का विरोध करने के लिए 20 मई को देशव्यापी हड़ताल करने का निर्णय लेना पड़ा। मंच संचालन जिला सचिव विनोद शाक्य ने किया। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान कामरेड सुभाष चंद्र ने की। बैठक में जिला कमेटी सदस्य शीशपाल, मोहन लाल, रानी, महेंद्रों मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed