फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Demonstration of farmers to increase the load

Kaithal News: लोड बढ़ाने के लिए किसानों का प्रदर्शन

Sat, 06 Jul 2024 06:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 06 Jul 2024 06:22 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of farmers to increase the load
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पिहोवा चौक बिजली निगम के कार्यालय में शुक्रवार को भारतीय किसान मजदूर कमेरा वर्ग यूनियन के बैनर तले किसानों ने दो घंटे धरना प्रदर्शन किया।

यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष महावीर चहल नरड़ ने कहा कि करीब 18 हजार के करीब किसानों ने ट्यूबवेल कनेक्शन मोटरों के लोड बढ़ाए थे। बिजली निगम ने कितने किसानों के बढ़े हुए लोड के ट्रांसफार्मर जारी किए हैं, यह बताया जाए। जो किसान बिजली विभाग के चक्कर काट काट थक चुके हैं, अधिकारी सो रहे हैं।

कृष्ण मालखेडी व सोनू सजूमा ने कहा कि किसान परेशान हैं। कई की तबीयत भी बिगड़ चुकी है। इंद्र चहल ने कहा कई किसान तो ट्रांसफार्मर ओवरलोड के चल रहे ट्रांसफॉर्मर फ्यूज उड़ा देते बार बार फ्यूज लगाने पड़ते हैं। इससे किसान की जान को भी खतरा मंडरा रहा है। बार-बार फ्यूज लगाने से ट्रांसफॉर्मर के ऊपर चढ़ने से किसान दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। बिजली निगम की ओर से प्रदीप श्योकंद एक्सईएन मौके पर आकर किसानों की समस्याओं तुरंत ही समाधान किया। कहा कि सभी किसानों को जल्दी से ट्रांसफॉर्मर देने का काम करेंगे।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष महावीर चहल नरड़ ने पिहोवा चौक बिजली निगम के दफ्तर एसई के बाहर पक्का धरना लगाने की चेतावनी दी। इस अवसर पर कृष्ण ढांडा, बलबीर मीडिया प्रभारी, जोगिंद्र कैलरम पाली, बीता, दीपू कालू, कर्मवीर, राजराना, निहाल सिंह, राजू सैनी, संदीप सारण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed