फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Demonstration demanding arrest of the accused

Kaithal News: प्रदर्शन कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Wed, 09 Jul 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 09 Jul 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Demonstration demanding arrest of the accused
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सीवन/कैथल। थाना सीवन क्षेत्र में कथित थर्ड डिग्री टॉर्चर मामले में लापता किशोरी के मिलने के बाद मामला और गरमा गया है। मंगलवार को किशोरी के परिजनों व ग्रामीणों ने सीवन थाने के बाहर प्रदर्शन कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

प्रदर्शनकारियों में इमरत, संजय, रोहताश, रामफल, सतपाल, मूर्ति, संतरों सहित पीड़ित परिवार शामिल रहे। परिजनों का आरोप है कि ममता नामक महिला ने उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगाया, और बाद में मामले को भटकाने के लिए सामाजिक संगठनों को गुमराह कर पुलिस के खिलाफ आंदोलन खड़ा किया।
विज्ञापन


परिजनों ने आरोप लगाया कि ममता ने पुलिस को भी बदनाम करने का प्रयास किया है। उन्होंने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर किया माहौल शांत ः घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी ओम प्रकाश मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें शांत किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलग अलग टीमें कर रही जांच
थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की पिटाई व किशोरी के लापता होने से जुड़े दोनों मामलों की जांच के लिए अलग-अलग कमेटियां गठित की गई हैं। जांच पूरी तरह से पारदर्शी होगी और रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed