फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Demand for removal of Hafed godown from residential area intensifies, decision to meet CM

Kaithal News: रिहायशी क्षेत्र से हैफेड गोदाम हटाने की मांग तेज, सीएम से मिलने का निर्णय

Mon, 09 Mar 2026 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 09 Mar 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Demand for removal of Hafed godown from residential area intensifies, decision to meet CM
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। रिहायशी क्षेत्र के बीच स्थित चीका के हैफेड ओल्ड कॉम्प्लेक्स को शहर से बाहर स्थानांतरित कराने की मांग को लेकर हुड्डा सेक्टर-4, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी और इंडस्ट्रियल एरिया के निवासियों की संयुक्त बैठक इंडस्ट्रियल एरिया के पार्क में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वार्ड नंबर-16 के पार्षद तरसेम गोयल और सेवानिवृत्त प्राध्यापक अर्जुन ढिल्लो ने संयुक्त रूप से की।

बैठक को संबोधित करते हुए पार्षद तरसेम गोयल और अर्जुन ढिल्लो ने बताया कि लगभग 79 वर्ष पहले यहां हैफेड द्वारा राइस मिल स्थापित की गई थी। उस समय यह क्षेत्र पूरी तरह सुनसान था, लेकिन समय के साथ राइस मिल बंद हो गई और बाद में इस स्थान का उपयोग गोदाम के रूप में किया जाने लगा।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि वर्तमान में इस गोदाम के चारों ओर सरकार द्वारा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, हुड्डा सेक्टर-4 और इंडस्ट्रियल एरिया विकसित किए जा चुके हैं और ये तीनों ही कॉलोनियां अब पूरी तरह आबाद हो चुकी हैं। ऐसे में रिहायशी क्षेत्र के बीच स्थित इस गोदाम से स्थानीय लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निवासियों का कहना है कि गोदाम में अनाज की बोरियां रखने के कारण यहां चूहों की भरमार रहती है। कुछ समय बाद अनाज से बदबू भी आने लगती है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों का जीवन प्रभावित होता है। इसके अलावा अनाज लेकर आने वाले ट्रकों की आवाजाही और मजदूरों की गतिविधियों से भी क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी होती है।

गोदाम के पुनर्निर्माण की योजना पर चिंता : अर्जुन ढिल्लो ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि सरकार इस गोदाम का दोबारा निर्माण करने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि यदि यहां फिर से गोदाम का निर्माण किया गया तो आसपास के निवासियों के लिए यहां रहना और भी मुश्किल हो जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए क्षेत्र के निवासियों ने जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलकर गोदाम को शहर से बाहर स्थानांतरित करने की मांग रखने का निर्णय लिया है। बैठक में वरिष्ठ सदस्य दलीप मठारू और डॉ. अशोक भाठ्ठला ने भी कहा कि गोदाम को शहर से बाहर स्थानांतरित किया जाना अत्यंत आवश्यक है और इसके लिए क्षेत्र के लोग मिलकर प्रयास करेंगे।


21 सदस्यीय संघर्ष समिति का गठन

बैठक के दौरान हैफेड गोदाम हटाओ संघर्ष समिति का गठन भी किया गया। 21 सदस्यीय इस समिति में सर्वसम्मति से वार्ड नंबर-16 के पार्षद तरसेम गोयल को प्रधान, डॉ. अशोक भाठ्ठला को वरिष्ठ उपप्रधान, अर्जुन ढिल्लो को उपप्रधान, विनोद भार्गव को सचिव और कश्मीरी लाल को कैशियर चुना गया। इसके अलावा रमेश सैनी को सहसचिव, एडवोकेट सुशील बंसल को मुख्य सलाहकार तथा एडवोकेट अरुण सिंगला और दलीप मठारू को सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed