फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Deliberations on organizational expansion at the Sarva Kalyan Manch meeting.

Kaithal News: सर्व कल्याण मंच की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Deliberations on organizational expansion at the Sarva Kalyan Manch meeting.
कैथल। सर्व कल्याण मंच की जिला स्तरीय बैठक पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जिला अध्यक्ष देवेंद्र साकरा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिले के विभिन्न ब्लॉकों और मंडलों से पहुंचे पदाधिकारियों व सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान संगठन के विस्तार, आगामी कार्यक्रमों और समाजसेवा से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष देवेंद्र साकरा ने कहा कि सर्व कल्याण मंच का उद्देश्य समाजहित में कार्य करना और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर लोगों को जागरूक करना है। संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों और सदस्यों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने सदस्यों से आपसी तालमेल और एकजुटता के साथ समाजसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। बैठक में जिला, ब्लॉक और मंडल स्तर के पदाधिकारियों ने अपने क्षेत्रों में संगठन की गतिविधियों को प्रभावी बनाने के लिए सुझाव दिए। आगामी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और संगठन की पहुंच गांवों तक मजबूत करने पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष ओमपाल राणा, जिला महासचिव अमरजीत सिंह, कैथल ब्लॉक अध्यक्ष मोहित गोरसी, गुहला मंडल अध्यक्ष सागर भारद्वाज, सीवन मंडल अध्यक्ष मनीष राणा, राजौंद ब्लॉक अध्यक्ष विकास शर्मा रोहेड़ा, मंडल सचिव डॉ. विपिन जैन, मंडल उपाध्यक्ष सरदार बली सिंह, कृष्ण टीक, समाजसेवी सतबीर मुंदड़ी और ऋतिक क्योड़क सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed