फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Delhi Express running late due to rain

Kaithal News: बारिश से लेट चल रही दिल्ली एक्सप्रेस

Sun, 30 Jun 2024 04:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 30 Jun 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
Delhi Express running late due to rain
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। दिल्ली में बारिश के कारण पिछले दो दिन से दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन देरी से चल रही है। शुक्रवार रात को भी यह ट्रेन करीब दो घंटे लेट रही। इस कारण इस ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यह ट्रेन रात पौने 10 की बजाय पौने 12 बजे पहुंची।

हालांकि राहत की बात यह रही की शनिवार सुबह के समय इस ट्रेन के संचालन में कोई देरी नहीं हुई। इससे कुछ राहत रेल यात्रियों को जरूर मिली। गौरतलब है कि पिछले करीब दो दिन से दिल्ली में काफी तेज बारिश हो रही है। ऐसे में दिल्ली से आने वाले ट्रेनों के संचालन में देरी हो रही है। इसका खामियाजा रेल यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन


दिल्ली के लिए सुबह और कुरुक्षेत्र के लिए शाम को मिलती है ट्रेन ः कुरुक्षेत्र से दिल्ली के लिए एक ट्रेन वाया कैथल, नरवाना, जींद और रोहतक होते हुए चलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह ट्रेन कैथल से सुबह के समय दिल्ली और रात के समय कैथल पहुंचती है। इससे रेल यात्रियों को काफी फायदा मिल रहा है।

दिल्ली में बारिश के कारण पिछले दो दिन से दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन में देरी हो रही है। इसको लेकर यात्रियों को परेशानी तो हो रही है। परंतु इसमें रेलवे का कोई रोल नहीं है। - सतीश कुमार, अधीक्षक, रेलवे स्टेशन, कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed