फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Deducted pension will be restored for those earning more than 1.80 lakh: Chautala

प्राथमिकता से पूंडरी को दिलवाएंगें उपमंडल का दर्जा-चौटाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Deducted pension will be restored for those earning more than 1.80 lakh: Chautala
पूंडरी। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जिन लोगों की परिवार पहचान पत्र में एक लाख 80 हजार से अधिक आय थी। वेरिफिकेशन के बाद उनकी पेंशन कटी है, लेकिन उन लोगों के लिए जिला स्तर पर अधिकारियों को कटी पेंशन बहाल करने के आदेश दिए गए हैं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा कि कांग्रेस की सरकार में ही दो लाख से अधिक आय वालों की पेंशन काटने का प्रावधान बना था। कांग्रेस के शासन में बुजुर्गों को पेंशन नहीं टेंशन मिलती थी।
विज्ञापन

पूंडरी को उपमंडल बनाने की मांग पर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि फिजिबिलिटी होने पर प्राथमिकता से सबसे पहले पूंडरी को ही उपमंडल बनाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूंडरी क्षेत्र के लिए अब तक 197 करोड़ रुपये स्वीकृत किए जा चुके हैं। वहीं गुहला विधानसभा क्षेत्र की सड़कों के लिए करीब 200 करोड़ रुपये स्वीकृत किए जा चुके हैं। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह, युवा प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र सांगवान, राजू ढुल पाई, रणदीप कौल, पूर्व विधायक सतविंद्र राणा, विक्रम म्योली सहित दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने मंगलवार को जिले में 40 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। डिप्टी सीएम ने बताया कि खुराना रोड से खनौरी रोड, कैथल ड्रेन तक के निर्माण कार्य पर 17 करोड़ 37 लाख की धनराशि खर्च होगी। इसी प्रकार 1.60 करोड़ रुपये की लागत से अहमदपुर से सांच तक सड़क बनाई जाएगी। 2.48 करोड़ की लागत से सिरसल से डीग सड़क मार्ग को अपग्रेड किया जाएगा। इसके अलावा 1.61 करोड़ की लागत से सिरसल से थरोटा सड़क मार्ग को सुदृढ़ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार उप मुख्यमंत्री ने पबनावा से सारसा, मुन्ना रेहड़ी, डीग रोड, कैथल-चीका, पटियाला इत्यादि सड़कों के सुधारीकरण व चौड़ीकरण का शिलान्यास किया। इन सड़कों के निर्माण, सुधारीकरण व जीर्णोद्धार इत्यादि कार्यों पर 6.18 करोड़ रुपये खर्च होंगे। उन्होंने 4.52 करोड़ से बने साकरा, डुलियाणी, सिंहपुरा, संगरोली, खेड़ी साकरा, सड़क मार्ग का उद्घाटन किया। इसी प्रकार हजवाना से बरसाना वाया पाई सड़क मार्ग के उद्घाटन पट का अनावरण किया। इस पर 4.20 लाख रुपये का खर्चा आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed