फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Decorate the house like Gulshan, my government has come... Devotees danced on the song.

Kaithal News: सजा दो घर को गुलशन सा मेरे सरकार आए हैं... गीत पर झूमे श्रद्धालु

Sat, 14 Sep 2024 03:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 14 Sep 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Decorate the house like Gulshan, my government has come... Devotees danced on the song.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। शांति मोहल्ले और स्वर्ग द्वार धर्मशाला में गणपति महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। वीरवार की देर शाम शांति मोहल्ले में संगीतमय संकीर्तन का आयोजन किया गया। गायक सोनू मल्होत्रा के भजन सजा दो घर को गुलशन सा मेरे सरकार आए हैं... पर श्रद्धालु झूम उठे।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य यजमान विनेश मेहता, नरेश मुंजाल ने शिरकत की। इस आयोजन में सुरेश वर्मा व सोनू मल्होत्रा पिहोवा वाले ने गणपति जी का गुणगान किया गया। गायक कलाकारों ने भजनों से श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया।
विज्ञापन


राहुल कक्कड़ व पवन मुटरेजा ने बताया कि 17 सितंबर को भगवान गणपति की प्रतिमा का विसर्जन होगा। शुक्रवार की भजन संध्या और संकीर्तन श्री वैष्णो दुर्गा मंडल की ओर से आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर संजय आहुजा, विजय सरदाना, प्रवीन, प्रदीप, नरेश सरदाना, रोशन व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, स्वर्ग द्वार धर्मशाला में आयोजित श्री गणपति महोत्सव में भजन संध्या आयोजित किया। भजन संध्या में गायक केवल कृष्ण मिड्ढा व डाॅ. राम निवास शर्मा ने अपने भजनों से समां बांध दिया और उपस्थित श्रद्धालुओं को विभोर कर दिया। राम निवास शर्मा के भजन मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे, गौरा माता जी के आंखों के तारे पर श्रद्धालु झूमने लगे। इस आयोजन आयोजन में बतौर यजमान सुदर्शन शर्मा, विजय शर्मा, मांगे राम शर्मा, मुकेश आनंद ने शिरकत की। समिति के सदस्य सागर, कालू, दीपक ने बताया कि गणपति बप्पा के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। 16 सितंबर को सिद्धी विनायक भजन महा संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर विक्की, शुभम, शेखर, माधव उपस्थित रहे।


साईं मंदिर में की विशेष पूजा-अर्चना

कैथल। साईं मंदिर में भी 15वां गणेश महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को मंदिर में सजाए गए बप्पा के पंडाल में विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान गायकों की ओर से प्रस्तुत किए गए भजनों पर कार्यक्रम में पहुंचे श्रद्धालुओं को नाचने पर मजबूर कर दिया। मंदिर समिति के अध्यक्ष नवीन मल्होत्रा ने बताया कि महोत्सव का समापन 17 सितंबर को होगा। मुख्य पुजारी पंडित विकास लेखवार ने कहा कि पंडाल में स्थापित की गई प्रतिमा को पटियाला से विशेष मिट्टी से तैयार करवाया गया है। इसकी विशेषता यह है कि यह पानी में ही घुल जाती है। पिछले तीन साल से साईं वाटिका में ही गणपति बप्पा का विसर्जन किया जाता है। प्रतिमा को जिस पानी में विसर्जित किया जाता है, उससे वाटिका के पेड़-पौधों को सींचा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed