फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   dead body found hanging on tree among bushes near sirsa branch canal

सिरसा ब्रांच नहर के पास झाड़ियों के बीच पेड़ पर लटका मिला शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
dead body found hanging on tree among bushes near sirsa branch canal
dead body found hanging on tree among bushes near sirsa branch canal - फोटो : Kaithal
कलायत में बुधवार को सिरसा ब्रांच नहर के साथ लगती माइनर पर झाड़ियों के बीच 35 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक का शव शहतूत के पेड़ पर सुनसान स्थान पर कपड़े की चादर के साथ फंदे पर लटक रहा था। बताया रहा है कि जो चादर युवक ने सर्दी बचाव के लिए ओढ़ रखी थी उसी का अपनी जीवन लीला समाप्त करने के लिए फंदा बना लिया।
विज्ञापन

किसान अनिल राणा जो अपने कृषि कार्य के लिए यहां से गुजर रहे थे तो उनकी नजर पेड़ पर लटके शव पर पड़ी। इस दृश्य को देखते ही उसने तत्काल डायल 112 पर कॉल की। सूचना मिलते ही कार्यकारी थाना प्रभारी राजकुमार की अगुवाई में पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। पड़ताल में उसकी पहचान जयवीर गांव बेलरखां जिला जींद के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया है कि जयवीर मानसिक रूप से परेशान रहता था। तीन-चार माह पहले अचानक घर से चला गया, लेकिन बाद में वापस आ गया। अब फिर तीन दिन पहले घर से निकला था। वे उसकी तलाश में लगे थे। इसी बीच उन्हें कलायत थाना के माध्यम से युवक के फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त करने की सूचना मिली। पुलिस ने परिजनों के बयान में 174 की कार्रवाई की है। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed