{"_id":"69a33a4dbfa5df51f5045855","slug":"dc-unveiled-the-newly-constructed-statue-of-atal-bihari-vajpayee-kaithal-news-c-245-1-kht1013-145728-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: डीसी ने अटल बिहारी वाजपेयी की नवनिर्मित प्रतिमा का किया अनावरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: डीसी ने अटल बिहारी वाजपेयी की नवनिर्मित प्रतिमा का किया अनावरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज, एजेंसी
कैथल। डीसी अपराजिता ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का दिल से सम्मान करती हूं, जिनके बारे में पढ़ते हुए मैं बड़ी हुई हूं। अटल के सम्मान में सरकार की ओर से उनकी प्रतिमा का अनावरण करने का निर्णय लिया गया था।
मुझे गर्व महसूस हो रहा है कि आज उन्हें स्वयं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करने का मौका मिला। यह प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्त्रोत रहेगी। डीसी अपराजिता ने शनिवार को सेक्टर 20 स्थित पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की नवनिर्मित प्रतिमा का अनावरण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर सेक्टर वासियों ने डीसी का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया और पार्क की सुंदरता बढ़ाने और अन्य सुविधाएं प्रदान के लिए धन्यवाद भी किया। इस अवसर बीजेपी जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी, नगर परिषद की चेयरपर्सन सुरभि गर्ग, डीएमसी कपिल शर्मा, आरडब्ल्यूए प्रधान जगमोहन आदि मौजूद रहे। डीसी अपराजिता ने कहा कि यह पार्क अब साफ और सुंदर बन गया है, इसलिए सेक्टर वासी इसका सही से उपयोग करें। पार्क में झूले, ओपन जिम की सुविधा प्रदान की गई है, ताकि बच्चे मनोरंजन के साथ-साथ ओपन जिम में अपने स्वास्थ्य को सही रख सके। डस्टबिन में ही कूड़ा डालें।