फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   DC Prashant Panwar, SP Upasana took charge

Kaithal News: डीसी प्रशांत पंवार, एसपी उपासना ने संभाला पदभार

Tue, 19 Sep 2023 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 19 Sep 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
DC Prashant Panwar, SP Upasana took charge
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला के नवनियुक्त डीसी आईएएस प्रशांत पंवार व एसपी आईपीएस उपासना ने सोमवार को जिला में अपना पदभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद नवनियुक्त डीसी प्रशांत पंवार ने अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और विभिन्न विभागों की विकास योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सरकार द्वारा निर्धारित किए समय में अपने कार्यालय में नागरिकों से अवश्य मिले। कहा कि सरकार द्वारा लागू की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को देने में देरी न करें। जिला में पहुंचने पर नए डीसी व एसपी के पहुंचने पर एसडीएम कपिल कुमार, एसडीएम गुहला कृष्ण कुमार, सीईओ जिला परिषद अश्वनी मलिक, डीएसपी उमेद सिंह, डीएसपी सुनिल कुमार, डीएसपी ललित कुमार, डीएसपी सज्जन कुमार, सभी थाना प्रबंधक सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वागत किया। डीसी व एसपी के कैथल पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर देकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


वहीं, 47वें एसपी के तौर पर कार्यभार संभालने के एसपी उपासना का जिला के पुलिस अधिकारियों ने स्वागत किया। पदभार ग्रहण करने के बाद एसपी उपासना ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था व महिला सुरक्षा व नशे की रोकथाम को प्राथमिकता दी जाएगी। अपराध की रोकथाम व अपराधियों पर विशेष रूप से लगाम लगाने व आमजन की जानमाल की सुरक्षा के लिए सुरक्षा तंत्र को और मजबूत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैथल में कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने, यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने, नशे के कारोबारियों पर शिकंजा कसने सहित सभी अपराधों की रोकथाम के लिए एक योजना के तहत काम करेंगी।


साइबर अपराधों के सथ महिला संबंधी मामलों में जल्द से जल्द कार्रवाई करते हुए न्याय दिलाया जाएगा। एसपी ने आमजन से अपील की है कि किसी भी असामाजिक गतिविधि की सूचना बेखौफ होकर पुलिस को दें, सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। एसपी ने कहा कि ड्यूटी में लापरवाही सहन नहीं की जाएगी तथा दिक्कतों के संबंध में पुलिस कर्मचारी उनसे निसंकोच मिल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed