फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   DC donates over 100 books to book bank

Kaithal News: डीसी ने बुक बैंक में 100 से अधिक पुस्तकें दीं दान

Fri, 24 Apr 2026 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 24 Apr 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
DC donates over 100 books to book bank
डीसी अपराजिता - फोटो : जगतजीत इंटर कॉलेज में अमर प्रकाश को मिठाई ​खिलाते प्रधानाचार्य।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। लघु सचिवालय स्थित सभागार में शुक्रवार को ज्ञान दान बुक बैंक की बैठक के दौरान डीसी ने पुस्तक दान को उन्होंने सबसे श्रेष्ठ दानों में से एक बताया। इस मौके पर उन्होंने ज्ञान दान बुक बैंक में 100 से अधिक पुस्तकें दान भी दीं।

उपायुक्त अपराजिता ने कहा कि दान की गई पुस्तकें जरूरतमंद और मेधावी विद्यार्थियों के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती हैं। पुस्तक दान को उन्होंने सबसे श्रेष्ठ दानों में से एक बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की।
विज्ञापन


डीसी ने निर्देश दिए कि सभी विभागाध्यक्ष अपने-अपने विभागों से कम से कम 100-100 पुस्तकें दान करें। उन्होंने यह भी कहा कि अधिकारी अपने निजी स्तर पर भी नई या पुरानी पुस्तकें खरीदकर या एकत्रित कर इस पहल में योगदान दें। बैठक के दौरान एडीसी डॉ. सुशील कुमार, जिला परिषद सीईओ सुरेश राविश, एसडीएम कैथल संजय सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने भी बुक बैंक के लिए पुस्तकें दान कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाइट कैथल में स्थापित है ज्ञान दान बुक बैंक : जींद रोड स्थित डाइट कैथल में ‘ज्ञान दान बुक बैंक’ स्थापित किया गया है, जहां आमजन कार्यदिवसों में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक पुस्तकें दान कर सकते हैं। इस अभियान के लिए छत्रपाल (डीएमएस) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इच्छुक व्यक्ति 94679-20070 और 96715-86626 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed