फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Daughter's wedding items kept in the house burnt by fire

आग से घर में रखा बेटी की शादी का सामान जला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Daughter's wedding items kept in the house burnt by fire
Daughter's wedding items kept in the house burnt by fire - फोटो : Kaithal
वार्ड 3 में पूंडरी रोड पर स्थित कश्यप मोहला में एक घर में लगी आग से भारी नुकसान हुआ है। दमकल विभाग की गाड़ी की मदद से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

जानकारी देते हुए घर के मालिक केहर सिंह ने बताया कि घर का सारा सामान जलकर राख हो गया है। इसमें चारपाई, रसोई का सामान, पेटी- संदूख का सामान, सभी कागजात जल गए हैं। गनीमत रही कि सिलिंडर में आग नहीं लगी। घर में रखा अनाज भी जलकर राख हो गया। केहर सिंह की पत्नी गंगा ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करके किसी तरह घर का गुजारा चला रहे है। उसका पति पिछले दिनों से बीमार चल है। ऐसे में अब इस आगजनी घटना में घर का सारा सामान राख में तब्दील हो गया है। अब 2 जून की रोटी के भी लाले पड़ गए हैं। उन्होंने सरकार और प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है।

बेटी की शादी के लिए एकत्रित किया गया था सामान-घर में संदूख में बेटी की शादी के लिए सामान रखा हुआ था। जो सारा का सारा जलकर राख हो गया। जिस कारण परिवार की हालत काफी खराब है। जानकारों का कहना है कि केहर सिंह का परिवार पहले ही मुश्किलों में है। अब इस संकट से परिवार का दुख कई गुणा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed