फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   DAP shortage in Haryana, Fertilizer ran out in Kaithal after two days

हरियाणा में डीएपी की किल्लत: कैथल में दो दिन बाद ही खत्म हो गया खाद, किसान लाइन में लग कर हो रहे परेशान

Sat, 09 Nov 2024 01:15 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 09 Nov 2024 01:15 PM IST
सार

कैथल के सीवन, चीका, कैथल और ढांड क्षेत्र में अधिकतर रकबे में गेहूं की बिजाई हो चुकी है। जिले में इस साल एक लाख 60 हजार हेक्टेयर में गेहूं की बिजाई होनी है।

विज्ञापन
DAP shortage in Haryana, Fertilizer ran out in Kaithal after two days
खाद ब्रिक्री केंद्र - फोटो : संवाद

विस्तार

कैथल में वीरवार को डीएपी खाद के करीब 28 हजार बैग आने के बाद शनिवार को दो दिन बाद ही खाद की फिर से किल्लत हो गई है। इसमें करीब 20 हजार बैग शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बंट गए हैं और अब करीब आठ हजार बैग ही बचे हैं। बता दें कि वीरवार को रेलवे स्टेशन पर डीएपी खाद बंट गया था। इस दौरान अधिकारियों ने अपने रजिस्टर पर मौके पर ही एंट्री करके डीएपी खाद वितरित किया गया था।

विज्ञापन


बता दें कि वीरवार को करीब 27 हजार 900 डीएपी खाद के बैग पहुंचे थे। जिले के सीवन, चीका, कैथल और ढांड क्षेत्र में अधिकतर रकबे में गेहूं की बिजाई हो चुकी है। जिले में इस साल एक लाख 60 हजार हेक्टेयर में गेहूं की बिजाई होनी है। जबकि कलायत और राजौंद में अभी तक गेहूं की बिजाई होना शेष है। खाद के खत्म होने के दो दिन बाद शनिवार को सरकारी खाद केंद्र खाली रहे। 
विज्ञापन


किसान रमेश, सुरेश और सुधीर ने कहा कि वे शनिवार को खाद लेने पहुंचे थे, लेकिन उन्हें खाद नहीं मिल पाया है। वीरवार को ही सरकारी केंद्रों पर डीएपी खाद भिजवाया गया था। इसके तहत जिस पैक्स में जितनी जरूरत खाद की है। उसके अनुसार वहां पर बैग पहुंचाएं गए हैं। इसके साथ ही पर गेहूं का बीज भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। सभी किसानों को डीएपी खाद व बीज मुहैया करवाया जायेगा। - सतीश नारा, एसडीओ, कृषि विभाग, कैथल।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed