फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Danger of malaria, dengue, survey conducted in 37 thousand 579 houses

Kaithal News: मलेरिया, डेंगू का खतरा, 37 हजार 579 घरों में किया सर्वे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
Danger of malaria, dengue, survey conducted in 37 thousand 579 houses
- सतर्क हुआ विभाग, जिला नागरिक अस्पताल में बनाया डेंगू वार्ड
विज्ञापन

- डेंगू की जांच को लिए 80 सैंपल, पिड रिस्पांस टीमें भी गठित



संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। फिजा में गर्मी बढ़ने के बाद मलेरिया और डेंगू का खतरा भी सताने लगा है। जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। अब तक 37 हजार 579 घरों में सर्वे कर सैंपल एकत्रित किए जा रहे हैं।
मलेरिया व डेंगू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अब रैपिड रिस्पांस टीमें भी बना दी हैं। यह टीमें पिछले करीब 15 दिन से इन बीमारियों से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करते हुए जांच कर रही हैं। इसके तहत जिले के सभी 277 गावों के लिए कुल 244 टीमें बनाई गई हैं। यह टीमें घर-घर पहुंचकर बुखार को लेकर जानकारी ले रही हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही जिले के 604 तालाबों में गंबूजियां मछलियां भी डाली जा चुकी हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बनाई गई टीम में आशा वर्कर, एएनएम और एक अन्य स्वास्थ्य कर्मी शामिल है। गौरतलब है कि जिले में पिछले छह साल से कोई भी केस नहीं है। वहीं, विभाग ने तैयारियों के तहत जिला नागरिक अस्पताल में डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए 20 आइसाेलेशन बेड लगा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से बनाई गई टीमों की ओर से जांच लगातार की जा रही है। इस जांच के तहत अब तक जिले में 37 हजार 579 घरों का सर्वे कर यहां पर सैंपल लिए गए हैं। इसके साथ ही अब तक डेंगू के भी 80 सैंपल लिए हैं।




वर्ष 2014 से लेकर वर्ष 2024 तक मलेरिया की स्थिति
वर्ष मलेरिया के केस
2014 45
2015 25
2016 16
2017 09
2018 03
नोट - वर्ष 2019 से वर्ष 2024 तक मलेरिया का कोई केस नहीं मिला है।


मलेरिया व डेंगू से बचाव को लेकर तैयारियां पूरी की ली गई हैं। इसके तहत जिला नागरिक अस्पताल में 20 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। अब तक 37 हजार 579 घरों का सर्वे कर लिया गया है। जांच के तहत जिले में सभी 277 गावों में 244 टीमें बनाई गई हैं। यह टीमें डोर-टू-डोर सर्वे करके बुखार को लेकर जांच कर रही हैं। इसमें अभी तक 37 हजार से अधिक सैंपल ले लिए गए हैं। इन सभी सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
- डॉ. नीरज मंगला, जिला नोडल अधिकारी व डिप्टी सिविल सर्जन, कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed