{"_id":"605785c58ebc3e8cbc5608d6","slug":"d-kaithal-news-knl648817132","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामाजिक सुरक्षा को लेकर कलायत बड़ी चौपाल मुढ़ाड 360 में हुई महापंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामाजिक सुरक्षा को लेकर कलायत बड़ी चौपाल मुढ़ाड 360 में हुई महापंचायत
विज्ञापन
नगर में पिछले दिनों हुई हत्या, गोली चलने और रंगदारी मांगने की वारदातों के खिलाफ क्षेत्र के गणमान्य लोगों द्वारा बड़ी चौपाल मुढ़ाड 360 चबूतरे पर महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में कलायत नगर, सहारण खाप, मौण खाप व बालू खाप के लोगों ने मिल कर क्षेत्र में सामाजिक सुरक्षा विषय पर मंथन किया और 51 सदस्यीय कमेटी का गठन किया। जो अपराध पर अंकुश के लिए सहयोग करेगी। 36 बिरादरी के लोगों द्वारा पिछले दिनों हुई वारदातों की घोर निंदा की गई। पंचायत में पहुंचे व्यापारी वर्ग को विश्वास दिलाया गया कि क्षेत्र के सभी लोग उनके साथ हैं और अपराधियों को उनके मंसूबों में कभी कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।
नगर को भय मुक्त करने और व्यापारियों के पलायन रोकने के लिए गणमान्य लोगों की तरफ से ठोस आश्वासन दिया गया। भूपेंद्र सिंह व रवींद्र सूर्यवंशी ने कहा कि पिछले कुछ समय से नगर में अपराध अपने पैर पसार रहा था। राजवीर राणा की हत्या के बाद नगर के व्यापारियों में रंगदारी को लेकर इतना खौफ पैदा कर दिया गया, कि कुछ व्यापारी कलायत नगर से पलायन भी कर गए और कुछ तैयार हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस की भूमिका भी कोई बढ़िया नहीं रही। जेल में बैठा हत्या का आरोपी बिन्नी सरेआम व्यापारियों से रंगदारी वसूलने में लगा था और न देने पर गोली तक चलवा दी। महापंचायत में पूर्व चेयरमैन ऋषि पाल राणा, योगेंद्र राणा, सतीश राणा, रवींद्र सूर्यवंशी, सहारण खाप प्रधान रामपाल सहारण, पूर्व अनाज मंडी प्रधान जयदीप राणा, मेघ सिंह राणा, अनाज मंडी उप प्रधान ऋषिपाल कोलेखां, मार्केट कमेटी प्रधान संजीव राणा, अग्रवाल सभा प्रधान राजेंद्र, रामबाग प्रधान राधेश्याम भट्ट, उमराव सिंह, अंकुर शर्मा, मेघराज राणा, मेहर भट्ट, नरेश गोयल, डा.सुरेश जगदेवा, नरेंद्र सिंह बात्ता, मोहन सिंह, दिलबाग वाल्मीकि सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
व्यापारियों का पलायन क्षेत्र के लिए शर्म की बात
सहारण खाप प्रधान रामपाल ने कहा कि जिस प्रकार से अपराधियों द्वारा कलायत में भय का माहौल पैदा किया गया उससे हर व्यक्ति भयभीत है। उन्होंने कहा कि नगर से व्यापारियों का पलायन पूरे क्षेत्र के लिए शर्म की बात है। इसी स्थिति को नियंत्रित करने के लिए क्षेत्र की 36 बिरादरी सामाजिक सुरक्षा को लेकर एकमत है। अब अपराधियों को उनके मंसूबों में कभी कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। कोई वारदात होती है तो उसके खिलाफ सभी लोग एकजुट होंगे और उसका दृढ़ता से विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच की मांग
पिछले दिनों मृतक राजवीर की पत्नी द्वारा आरोप लगाए गए थे कि अपराधियों को पुलिस का संरक्षण हासिल है। मृतक राजबीर की पत्नि के आरोपों को भी महापंचायत में रखा गया। महापंचायत ने पत्र में अपराधियों से सांठगांठ करने वाले पुलिसकर्मियों की उच्च स्तरीय जांच और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई।