{"_id":"6054e15e8ebc3e8d2901d28b","slug":"d-kaithal-news-knl64674930","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला नागरिक अस्पताल में तीन गुणा बढ़ी जनरल सर्जरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला नागरिक अस्पताल में तीन गुणा बढ़ी जनरल सर्जरी
विज्ञापन
जितेंद्र पांचाल
कैथल। जिला नागरिक अस्पताल में जनरल सर्जरी के ऑपरेशन करवाने वालों की संख्या बढ़ गई है। वर्ष 2020 में लॉकडाउन से पहले भी मरीजों की संख्या इतनी ज्यादा नहीं थी, जितनी अब हो गई है। करीब 75-80 के बीच मरीज हर महीने सर्जरी के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। जबकि 2020 से पहले 25 से लेकर 30 मरीज ही अस्पताल में सर्जरी करवाने आते थे। अब रोजाना दो या तीन व्यक्ति सर्जरी करवाने के लिए अस्पताल में पहुंच रहे हैं। इनमें ज्यादातर हर्निया, पत्थरी, अपेंडिक्स, गर्भाश्य और पित्त से संबंधित ऑपरेशन शामिल हैं।
2020 में मार्च माह में लॉकडाउन लगने के बाद अस्पताल में होने वाले ये ऑपरेशन पूरी तरह से बंद हो गए थे। अप्रैल माह से लेकर अगस्त तक सर्जरी बंद रही। इस दौरान काफी मरीजों को निजी अस्पतालों में भी ऑपरेशन की सुविधा नहीं मिल पा रही थी। बाद में लॉकडाउन खुलने के बाद सर्जरी से संबंधित कार्य धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगा।
कोरोना का प्रभाव कम होने के चलते गत दिसंबर माह तक स्थिति पहले की तरह हो गई थी। जैसे ही लोगों को पता चला कि अस्पताल में सर्जरी फिर से शुरू हो चुकी है तो लोग पहले से भी ज्यादा संख्या में इलाज के लिए आने लगे हैं। जिस प्रकार से मरीज 2020 में दवाइयां लेकर जैसे-तैसे काम चला रहे थे। अब जल्द से जल्द बीमारी से निजात पाने के लिए ऑपरेशन को प्राथमिकता दे रहे हैं। ऐसे में आगामी दिनों में इनकी संख्या और ज्यादा बढ़ सकती है।
विज्ञापन
गर्भवती महिलाओं की सिजेरियन डिलिवरी का कार्य पहले की तरह
अस्पताल में गर्भवती महिलाओं की सिजेरियन डिलिवरी का कार्य पहले की तरह है। लॉकडाउन के दौरान जब जनरल सर्जरी का कार्य नहीं हो रहा था, उस समय भी सिजेरियन डिलिवरी पहले की तरह ही की जा रही थी और अब भी लगातार की जा रही है।
जिला नागरिक अस्पताल की प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. रेनू चावला ने बताया कि अस्पताल में सर्जरी के लिए आने वाले मरीजों की संख्या पहले से तीन गुणा बढ़ गई है। हर महीने 75 से ज्यादा व्यक्ति सर्जरी के लिए पहुंच रहे हैं। अस्पताल में सर्जरी से संबंधित कार्य प्रमुखता से किया जा रहा है।