फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Cyber

Kaithal News: साइबर सेल ने 70 मोबाइल ढूंढकर लौटाए

Fri, 02 Jan 2026 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 02 Jan 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Cyber
01kht_35_फोन मालिकों को गुमशुदा फोन लौटाते हुए डीएसपी सुशील प्रकाश
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। साइबर सेल पुलिस टीम ने तकनीकी दक्षता और महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए माह दिसंबर के दौरान आमजन के गुम हुए करीब 11 लाख 20 हजार रुपये से अधिक कीमत के 70 मोबाइल फोन ढूंढ निकालने में सफलता हासिल की है। वीरवार को पुलिस लाइन कैथल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डीएसपी सुशील प्रकाश ने ये मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे।

मोबाइल फोन वापस मिलने पर उपस्थित नागरिकों ने कैथल पुलिस का आभार व्यक्त किया और गुमशुदा मोबाइल ढूंढने में अहम भूमिका निभाने वाली साइबर सेल टीम की सराहना की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कैथल पुलिस द्वारा वर्ष 2025 के दौरान अब तक 88 लाख 50 हजार रुपये कीमत के 553 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए जा चुके हैं।
विज्ञापन


डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि साइबर सेल टीम द्वारा सीईआईआर पोर्टल पर प्राप्त मोबाइल गुमशुदगी की शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। इसी के माध्यम से फोन ट्रेस कर बरामद किए जा रहे हैं। उन्होंने सीईआईआर पोर्टल की जानकारी देते हुए बताया कि इस पर शिकायत दर्ज होते ही संबंधित मोबाइल का आईएमईआई नंबर ब्लॉक कर दिया जाता है, जिससे उसका दुरुपयोग रुक जाता है। मोबाइल ट्रेस होने पर शिकायतकर्ता को तुरंत सूचना दे दी जाती है। वहीं पुलिस अधीक्षक उपासना ने साइबर सेल टीम के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि यह जिला पुलिस की एक सराहनीय उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि एक ओर जहां मोबाइल फोन मालिकों को उनके मोबाइल वापस मिलने की खुशी है, वहीं दूसरी ओर ये मोबाइल अपराधी तत्वों के हाथों में जाने से सुरक्षित रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed