फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   curruption, electricity,crime, police

गबन की राशि अधिकारियों और कर्मचारियों से वसूलने के आदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 03:06 AM IST
विज्ञापन
curruption, electricity,crime, police
विभाग के उच्च अधिकारियों ने बिजली विभाग के कैशियर द्वारा गबन की गई लगभग 54 लाख रुपए की राशि विभाग के 13 कर्मचारियों व 2 एसडीओ से रिकवरी किए जाने के आदेश दिए हैं। इसके विरोध में रविवार को विभाग के कर्मचारियों द्वारा कार्यालय प्रांगण में गेट मीटिंग कर रोष प्रकट किया गया।
विज्ञापन

सब यूनिट प्रधान रोहताश शर्मा ने कहा कि कलायत में तैनात कैशियर गोबिंद कुमार द्वारा किए गए गबन का जो मामला था, उसे स्थानीय कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा उजागर किया गया था। प्राथमिक जांच में लगभग साढ़े चार लाख रुपये गबन का मामला पाया गया था, जिसकी प्राथमिकी कलायत थाना में दर्ज करवाई गई थी। गबन की राशि के ज्यादा होने की आशंका को लेकर स्थानीय कार्यालय के अधिकारियों ने उच्चाधिकारियों को पत्र लिख कर जांच की मांग की थी। उच्च अधिकारियों द्वारा की गई अंतरिम जांच में गबन साढ़े चार लाख रुपए की बजाए 53 लाख 86 हजार 500 रुपये पाया गया। कर्मचारियों का यह कहना है कि इस गबन की रिकवरी दोषी ठहराए गए गोबिंद से ही की जानी चाहिए। चीफ आडिटर पंचकुला द्वारा 15 अधिकारी व कर्मचारियों से रिकवरी किए जाने के जो आदेश दिए गए हैं वे बेबुनियाद हैं। इस गबन में बाकी के कर्मचारियों का कोई सहयोग नही है। एक कर्मचारी ने विभागीय राशि में गबन किया था, जिसकी शिकायत कलायत कार्यालय के अधिकारियों द्वारा की गई थी। इसके लिए वे दोषी कहां से हो गए। कर्मचारी संगठनों ने ऐलान किया है कि यदि विभाग के 15 अधिकारियों व कर्मचारियों पर थोपी गई रिकवरी के आदेश वापिस नही लिए जाते तो इसके विरोध में सोमवार को गेट मीटिंग कर आगामी निर्णय लिया जाऐगा। इस मौके पर अनुबंधित कर्मचारी संघ ने भी इस विरोध प्रदर्शन में अपना सहयोग दिया।
विज्ञापन

ये था मामला
एसडीओ भारत भूषण काला ने पुलिस का दी शिकायत में बताया कि सितंबर 2018 में कैशियर का कार्य संभाल रहे एएलएम के पद पर तैनात कर्मचारी पर बिजली बिल भरने के नाम पर उपभोक्ताओं के लाखों रुपये का गबन करने का मामला दर्ज करवाया गया था। जिसकी जांच स्थानीय विभागीय अधिकारियों द्वारा की गई थी। नगर व आस पास के गांवों के कुछ उपभोक्ताओं का आरोप था कि उन्होंने बिजली बिल के रुपये तो जमा करवा दिए लेकिन उनके बिल के विभागीय कोष में रुपये जमा नहीं किए गए। उपभोक्ताओं की शिकायत अनुसार अपै्रल व मई माह के बिलों की अपने स्तर के साथ साथ सीए धर्मपाल चुघ व हैड कैशियर द्वारा जांच की गई तो करीब 4 लाख 50 हजार 601 रुपये की गड़बड़ पाई गई थी। उन्होंने बताया कि गबन का आंकड़ा बढ़ने का आशंका को देखते हुए मामला हैड आफिस में आडिट के लिए लेटर भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed