फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   currency crisis, banks, salary, people, kaithal

पगार की कतार : कहीं मिली राहत तो कहीं आफत

Sat, 03 Dec 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Sat, 03 Dec 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
currency crisis, banks, salary, people, kaithal
बैकों में लगी रही कतार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नोटबंदी के बाद पहले वेतन में नकदी के लिए कर्मचारियों के पसीने छूट रहे हैं। वेतन आने के दूसरे दिन भी काफी संख्या में कर्मचारी लाइनों में लगे नजर आए। वहीं कई बैंकों ने कर्मचारियों को दस-दस हजार रुपये की राशि देकर राहत भी प्रदान की। शहर के एक्सिस बैंक, एसबीआई बैंक में लंच टाइम में ही नकदी खत्म होने के कारण कर्मचारियों को खाली हाथ लौटना पड़ा।
विज्ञापन


एसबीआई में सबसे अधिक सैलरी अकाउंट होने के कारण अधिक भीड़ भी यहीं उमड़ी रही। बुजुर्ग रिटायर्ड कर्मचारियों को भी भारी परेशानी उठानी पड़ी। पेंशन लेने आये बुजुर्ग फतेह सिंह, राम सिंह, कृष्ण, सुखदेव सिंह ने बताया कि वह कल से पेंशन लेने के लिए चक्कर काट रहे। बैंक कर्मचारियों ने कहा था कि वह उन्हें कल रुपये देंगे। शुक्रवार को भी सारा दिन बैंक में बैठे रहे। लेकिन रुपये नहीं मिले। वहीं विभिन्न विभागों में तैनात महिला कर्मचारी कविता, कमलेश सुमन, कृष्णा, सुनीता और रोशनी ने बताया कि वह दो दिन से सैलरी के लिये छुट्टी लेकर बैंक पहुंची लेकिन रुपये नहीं मिले।
विज्ञापन


बिजली बोर्ड कर्मचारी सुशील ने बताया कि वे वीरवार को भी बैंक में सैलरी लेने के लिये आया थे। शुक्रवार को बैंक में रुपये लेने के लिये आया तो बैंक कर्मियों ने कैश न होने का हवाला दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंच टाइम में ही खत्म हुई नकदी
शिक्षा विभाग में कार्यरत विनोद ने बताया कि वह अपनी सैलरी के लिए दो दिनों से बैंक आ रहा है। कल भी लंच टाइम पर रुपये खत्म हो गये। उसे घर खर्च के लिए रुपये चाहिये थे लेकिन नहीं मिले।


यूनियन बैंक में बाद दोपहर भी मिली नकदी
यूनियन बैंक में दोपहर बाद भी कर्मचारियों को दस-दस हजार रुपये की नकदी दी गई। जिससे कर्मचारियों को कुछ राहत मिली। वहीं एसबीआई सहित पीएनबी व एक्सिस बैंक में भी काफी संख्या में कर्मचारियों को नकदी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed