{"_id":"687169374765fe9dd1029dce","slug":"crowd-of-students-gathered-in-jat-college-kaithal-news-c-18-1-knl1004-689846-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: जाट कॉलेज में लगी विद्यार्थियों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: जाट कॉलेज में लगी विद्यार्थियों की भीड़
Sat, 12 Jul 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 12 Jul 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जाट पीजी महाविद्यालय में शुक्रवार को यूजी कोर्स में दाखिले के लिए आयोजित ओपन काउंसलिंग में विद्यार्थियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बीए, बीकॉम, बीएससी, बीएससी स्पोर्ट्स और डिजास्टर मैनेजमेंट डिप्लोमा कोर्सों में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्राचार्य डॉ. दिनेश कुमार ढिल्लो ने बताया कि उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा 10 जुलाई से ओपन काउंसलिंग प्रक्रिया दोबारा शुरू की गई है। कॉलेज में बीए की 480, बीकॉम की 80, बीएससी की 180, बीएससी स्पोर्ट्स की 50 और डिजास्टर मैनेजमेंट डिप्लोमा की 50 सीटें उपलब्ध हैं।
छात्रा मुस्कान रुहल ने बीएससी, नेहा ने बीएससी स्पोर्ट्स, लखविंदर सिंह व ललित ने बीकॉम, लवज्योत कौर ने बीएससी और वंदना ने बीए में दाखिले के लिए आवेदन किया। संवाद