फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Crowd in bank outside

बैंकों के बाहर जमा भारी भीड़ से उपभोक्ता व दुकानदार परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Crowd in bank outside
कलायत। बैंकों के बाहर लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं। जिनमें ज्यादातर महिला उपभोक्ता शामिल हैं। जो जन-धन, मिड-डे मील व पेंशन आदि के पैसे निकलवाने के लिए बैंक खुलने से पहले ही लाइनों में लग जाती हैं। कुछ महिलाएं तो बैंक की कई-कई कापियां लेकर बैंक केवल यह पूछने के लिए पहुंच रही हैं कि उनके खाते में और पैसे आए हैं या नहीं। बैंक कर्मचारियों द्वारा बार-बार उन्हें समझाया जा रहा है कि पैसे आपके हैं यह आपके खाते में ही रहेंगे तथा आप कभी भी इन्हें निकाल सकते हो। बैंकों के बाहर धूप होने के कारण वह छाया में दुकानों के बाहर बैठ जाती हैं जिसके कारण दुकानदारों को भी भारी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

बैंकों के बाहर लगाई कर्मचारी की ड्यूटी
ओबीसी शाखा प्रबंधक रत्नेश भगत, एसबीआई शाखा प्रबंधक जितेंद्र गुप्ता व ग्रामीण बैंक शाखा प्रबंधक प्रतीक गोयल ने बताया कि उपभोक्ता को कोई परेशानी ना हो इसके लिए बैंकों के बाहर भी कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed