फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Women police action in kaithal, raided two cafes near RKSD College

कैथल में महिला पुलिस की कार्रवाई: आरकेएसडी कॉलेज के नजदीक दो कैफे में छापा मारा, लड़के व लड़कियों पकड़े

Sat, 06 May 2023 03:07 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 06 May 2023 03:07 PM IST
सार

कैथल में दो कैफे में छापेमारी के दौरान पुलिस ने 11 लड़के और 8 लड़कियों को पकड़ा। हालांकि प्राथमिकी जांच में सबकी आयु 18 साल से ऊपर पाई गई है। भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। 

विज्ञापन
Women police action in kaithal, raided two cafes near RKSD College
कैथल में कैफे पर छापा मारा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैथल में गुप्त सूचना मिलने पर महिला थाना पुलिस ने आरकेएसडी कॉलेज के नजदीक दो कैफे में छापा मारा। पुलिस वहां से 11 लड़के और 8 लड़कियों को पकड़ कर महिला थाना ले गई। हालांकि प्राथमिकी जांच में सबकी आयु 18 साल से ऊपर पाई गई है। ऐसे में पुलिस ने पूर्ण पड़ताल के बाद ही कोई कार्रवाई करने की बात कही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लड़के और लड़कियां वहां पर जन्मदिन की पार्टी के लिए गए थे।

विज्ञापन


भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग
छापामारी के दौरान अंबाला रोड पर भारी भीड़ जमा हो गई जिस कारण महिला पुलिस के साथ-साथ शहर पुलिस व सिविल लाइन पुलिस को भी स्थिति नियंत्रण के लिए मौके पर बुलाना पड़ा। भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। महिला थाना एसएचओ गीता ने बताया कि वहां पर मिले सभी लड़के लड़कियां प्राथमिक जांच में 18 वर्ष से अधिक आयु के पाए गए हैं। बाकी पुलिस मामले की जांच कर रही है। अगर कैफे संचालकों के पास लाइसेंस व अन्य दस्तावेज पूरे नहीं मिले तो उनके खिलाफ आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed