फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   women, kidnap, police arrested, tantrik, kaithal

महिला तांत्रिक के पास आई थी इलाज के लिए, नशीला पदार्थ खिला कर लिया अपहरण

Sat, 04 Feb 2017 11:18 PM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Sat, 04 Feb 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
women, kidnap, police arrested, tantrik, kaithal
आपत्तिजनक तस्वीर - फोटो : social media
 महिलाओं को जाल में फंसाकर आर्थिक शोषण करने वाले रैकेट से जुड़े आरोपी को शहर की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी एक कथित तांत्रिक महिला का धर्म भाई बताया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी और उसकी तांत्रिक मुंहबोली बहन ने एक महिला को नशीला पदार्थ देकर उसके गहने चोरी कर लिए। इसके बाद उसका अपहरण कर दिल्ली आईएसबीटी पर छोड़ गए। वहां से अपहृत महिला किसी तरह से अपने घर पहुंची थी। कथित तांत्रिक महिला पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन


एसपी सुमेर प्रताप सिंह ने बताया कि थाना शहर प्रभारी इंस्पेक्टर अशोक कुमार की अगुवाई में एएसआई बिलाशा राम की टीम ने आरोपी सुखविंद्र उर्फ सुख्खा निवासी सिरटा रोड कैथल को गिरफ्तार किया है। पड़ोस के एक गांव निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर 23 अक्टूबर 2016 को थाना शहर में मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता वर्तमान में कैथल में किराये के मकान में रह रहा है। शिकायत करने वाले ने बताया कि उसकी भतीजी करीब 10 दिन से उसके पास आई हुई थी। उसकी भतीजी का करीब दो साल से कथित तांत्रिक औरत शीला निवासी खुराना रोड के पास इलाज चल रहा था। उसकी भतीजी ससुराल और मायके वालों के मना करने के बाद भी महिला तांत्रिक के पास जाती थी। शिकायत में आरोप लगाया कि 22 अक्टूबर दोपहर में उसकी भतीजी तांत्रिक महिला के पास गई, लेकिन लौटकर नहीं आई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन


पुलिस ने 26 अक्टूबर को आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद 30 नवंबर को अपहृत महिला खुद लौट आई थी। पूछताछ में अपहृत महिला ने बताया कि नशीली वस्तु देकर आरोपियों ने उसके जेवर उतार लिए और उसके बाद उसे सुखविंद्र के साथ दिल्ली भेज दिया था। वह उसे यूपी में घुमाता रहा। तांत्रिक महिला ने जब उसे सूचना दी कि उसके परिजनों को इस बारे में पता चल गया तो आरोपी उसे आईएसबीटी दिल्ली छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed