फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Thief dies due to electrocution while stealing transformer in Kaithal

Kaithal: ट्रांसफार्मर चोरी करते समय करंट लगने से चोर की मौत, नहीं हो सकी शिनाख्त

Tue, 14 Feb 2023 08:34 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गुहला-चीका, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुहला-चीका, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 14 Feb 2023 08:34 PM IST
सार

गांव अजीमगढ़ में समाना रोड स्थित खेतों की घटना है। जहां शव मिला है, वहां पास ही ही ट्रांसफार्मर खुला हुआ है और यहां ट्रांसफार्मर खोलने में प्रयोग होने वाले उपकरण पड़े हुए हैं।

विज्ञापन
Thief dies due to electrocution while stealing transformer in Kaithal
करंट लगने से हुई मौत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के कैथल के गुहला-चीका क्षेत्र के गांव अजीमगढ़ में समाना रोड पर बिजली का ट्रांसफार्मर चोरी करते हुए करंट लगने से चोर की मौत हो गई। उसके शव को जिला अस्पताल में रखा गया है। मृतक की अभी पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि चीका में समाना रोड पर गांव अजीमगढ़ में एक पेट्रोल पंप के पास लगे ट्रांसफार्मर के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। पास में ही ट्रांसफार्मर खुला हुआ है और यहां ट्रांसफार्मर खोलने में प्रयोग होने वाले उपकरण पड़े हुए हैं।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। इस मामले में अभी तक मृतक की कोई पहचान नहीं हो पाई है। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में गुहला-चीका क्षेत्र में सैकड़ों बिजली ट्रांसफार्मर की चोरियां हो चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव अजीमगढ़ चौकी इंचार्ज बलविंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें फोन से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हुई है। मृतक के पास बिजली के कुछ उपकरण और तार मिले हैं। इससे यह अनुमान है कि यह व्यक्ति चोरी करने की ताक में यहां आया था। अभी तक इसकी पहचान नहीं हो पाई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद इसे अगले 72 घंटे तक पहचान के लिए मोर्चरी हाउस में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed