फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   the young man killed

हत्या कर शव गली में फेंका

Thu, 26 Nov 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल Updated Thu, 26 Nov 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
गांव म्योली में बुधवार रात एक युवक की हत्या कर शव गांव की ही गली में फेंक दिया गया। मृतक का नाम रणजीत उर्फ रिंकू था और वह मूलरूप से कुरुक्षेत्र का रहने वाला था। म्योली में वह अकेला रह रहा था। अब तक वारदात के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के सिर पर गंभीर चोटें थीं।
विज्ञापन


वीरवार सुबह गांव की हरिजन बस्ती की एक गली में युवक का शव पड़ा मिला। वाल्मीकि बस्ती के एक व्यक्ति ने मृतक की शिनाख्त कुरुक्षेत्र निवासी रणजीत उर्फ रिंकू (25) पुत्र पालाराम वाल्मीकि के रूप में की। उसके परिजन पहले गांव में रहते थे। बाद में यहां से कुरुक्षेत्र चले गए। रिंकू म्यौली में अकेला ही रहता था तथा दिहाड़ी मजदूरी करके गुजारा कर रहा था। मामले की सूचना पुलिस और परिजनों को दी गई। थाना प्रभारी अशोक कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस को दी जानकारी में युवक के परिजनों ने बताया कि मृतक मेहनत मजदूरी करता था और अविवाहित था। उसके पिता पालाराम व माता बेदो देवी ने मांग की कि उनके बेटे की मौत के मामले की जांच की जाए। जो भी दोषी हो, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, थाना प्रभारी अशोक कुमार ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल पाएगा। मृतक के सिर में चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे लगता है कि सिर पर चोट मारने से ही उसकी मौत हुई है। अज्ञात के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed