फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   smog, accident, one die, some injured, kaithal

स्मॉग का कहर जारी, हादसे में एक व्यक्ति की मौत, दो गंभीर

Sun, 06 Nov 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Sun, 06 Nov 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
smog, accident, one die, some injured, kaithal
जिले में स्मॉग का कहर जारी है - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिले में स्मॉग का कहर जारी है। स्मॉग के कारण वाहनों की गति धीमी हो गई है। वहीं यह हादसों का सबब भी बन रहा है। स्मॉग में पिकअप की टक्कर लगने पर बुग्गी से गिरे एक व्यक्ति की मौत हो गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव सेगा निवासी सतबीर ने बताया कि शनिवार सुबह सात बजे अपने झोटा-बुग्गी को लेकर अपने खेत में नरड़ की तरफ जा रहा था। उसके साथ उनका नौकर ज्ञानी राम भी था। सेगा के पास बस अड्डा से थोड़ी दूरी पर पीछे से आ रही महेंद्रा गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ज्ञानी राम बुग्गी से सड़क के साथ लगे खदानों में जा गिरा। दोनों को काफी चोटें आई। चालक अपनी गाड़ी को तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए आ रहा था। हादसे के बाद उनको सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने ज्ञानी राम को मृत घोषित कर दिया। एएसआई धर्मपाल ने बताया कि पुलिस ने सतबीर की शिकायत पर सेगा निवासी सज्जन के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


एक अन्य हादसे में शहर के हुडा सेक्टर में कार की चपेट में आने से बाइक चालक घायल हो गया। नेहरू गार्डन कॉलोनी निवासी नवदीप बिढ़ान ने पुलिस को बताया कि शाम के समय वह बाइक लेकर हुडा सेक्टर 19 से गुजर रहा था। इस दौरान तेज गति व लापरवाही से आ रहे कार चालक सतपाल ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सिविल लाइन थाना पुलिस हेड कांस्टेबल बलजीत ने बताया कि पुलिस केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed