{"_id":"58e299a54f1c1bbf6e5b52d5","slug":"road-accident-death-child-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में 12 वर्षीय बच्ची और दो व्यक्तियों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में 12 वर्षीय बच्ची और दो व्यक्तियों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, कैथल
Updated Tue, 04 Apr 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को हुए दो सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें एक व्यक्ति सहित एक 18 वर्षीय युवक व 12 वर्षीय बच्ची शामिल है। पुलिस दोनों ही हादसों में जांच में जुटी है।
पहला हादसा गांव डीग के पास हुआ। जिसमें दो व्यक्तियों की मौत हो गई। दोनों व्यक्ति एक बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे। अज्ञात वाहन की चपेट में आने के कारण दोनों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बड़ा गांव निवासी 40 वर्षीय बलवान व 18 वर्षीय राहुल शाम के करीब पांच बजे बाइक पर सवार होकर गांव की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान गांव डीग के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों के शवों को नागरिक अस्पताल लाया गया जहां शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिए गए। पूंडरी थाना एसएचओ सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दूसरा हादसा गांव बाबा लदाना के पास हुआ। यूपी निवासी बबलू ने बताया कि काफी समय से पार्वती भट्ठा पर काम रहा है और अपने परिवार के साथ रह रहा है। सोमवार को सुबह करीब सात बजे 12 वर्षीय सोनिया भट्ठे के पास सड़क पर टहल रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। जिसमें सोनिया की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। लड़की के शव को सामान्य अस्पताल में ले लाया गया। जहां शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस जांच अधिकारी रोशन सिंह ने बताया कि बबलू की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।