फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   night,wife,neck, murder

रात को पत्नी की गला दबाकर हत्या, सुबह पति ने लगाया फंदा

Fri, 17 Mar 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कैथल
अमर उजाला ब्यूरो, कैथल Updated Fri, 17 Mar 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
 पेट्रोल पंप पर काम करने वाले एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और उसके बाद रात को फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक महिला के परिजनों ने उसके पति पर अय्याशी का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं रात में हुए घटनाक्रम के चलते दो मासूम अनाथ हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पूंडरी निवासी सुभाष (करीब 38) पुत्र ओमप्रकाश ने वीरवार को अपनी पत्नी मेघा (34)की गला दबा कर हत्या कर दी और घर से फरार हो गया। सुभाष के बच्चे जो कि शाम को घर आये तो अपनी मां को चार पाई पर बेहोशी की हालत में देखकर पड़ोसियों को सूचना दी। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी और थाना प्रभारी सतीश कुमार मौके पर पहुंचे तो देखा कि मेघा मर चुकी है। देर शाम तक पुलिस आस-पास पूछताछ करती रही और उसके बाद देर रात तक पुलिस सुभाष की तलाश में इधर-उधर छापेमारी करती रही। शुक्रवार सुबह सुभाष का शव हैफेड के गोदामों के पास एक पेड़ से लटका मिला। उधर, वीरवार शाम पुलिस ने मृतका के भाई निखिल के बयान पर उसके जीजा सुभाष के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस को दी अपनी शिकायत में निखिल ने कहा कि उसकी बहन की शादी करीब दस साल पहले पूंडरी निवासी सुभाष के साथ हुई थी। शादी के चार-पांच साल तक तो सब कुछ ठीक रहा, लेकिन फिर दोनों के बीच सुभाष के चरित्रहीनता को लेकर झगड़े रहने लगे। उसकी बहन ने उसे कई बार कहा कि उसका जीजा सुभाष उसे परेशान कर रहा है। निखिल का कहना है कि आठ महीने पहले भी सुभाष ने उसकी बहन को बुरी तरह मारा था। जब भी मामला पुलिस तक भी पहुंचा था। तब पुलिस ने सुभाष को चेतावनी देकर छोड़ दिया था। लेकिन फिर सुभाष उसकी बहन को अलग-अलग तरीके से परेशान करने लगा था और कल मौका पाकर उसने उसकी बहन को मौत के घाट उतार दिया। वीरवार शाम करीब 6 बजे उसके पास फोन आया कि उसकी बहन की मौत हो गई है। निखिल की शिकायत पर पुलिस ने उसके जीजा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दूसरी ओर सुबह सुभाष का शव हैफेड गोदाम के पास पेड़ से लटका हुआ मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच आरंभ कर दी।
क्या होगा बच्चों का-
घरेलू कलह के चलते सुभाष ने पत्नी की हत्या कर अपनी भी जीवन लीला समाप्त कर ली, लेकिन उसने एक बार भी अपने छोटे बच्चों के बारे में नहीं सोचा कि दोनों की मौत के बाद बच्चों का क्या होगा। मृतक का एक लड़का और लड़की है। लड़की 8 वर्ष और लड़का 5 वर्ष का है। मृतक सुभाष के दो भाई भी है, लेकिन वो उन दोनों से अलग रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी सतीश कुमार ने कहा कि दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मृतक व्यक्ति के साले की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज किया है। दूसरी ओर हत्या के आरोपी पति ने फांसी का फंसा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली है। इस मामले में जो भी कार्रवाई बनेगी कर दी जाएगी।

पूंडरी थाने के जांच अधिकारी एसआई केहर सिंह ने बताया कि पुलिस ने कुरुक्षेत्र निवासी निखिल की शिकायत पर उसके जीजा सुभाष पर उसकी बहन मेघा का गला घोटकर हत्या करने के आरोप में केस दर्ज किया है। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार था। सुबह पुलिस ने सुभाष ने फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक सुभाष के साले निखिल ने बताया कि उसके जीजा सुभाष के चरित्रहीनता को लेकर झगड़े रहने लगे। जिसके कारण उसने उसकी बहन की गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed