{"_id":"589773a24f1c1b9073e8090c","slug":"loot-house-honer-family-pistal-gandasi-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्टल और गंड़ासियों के बल पर परिवार को बंधक बनाकर लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिस्टल और गंड़ासियों के बल पर परिवार को बंधक बनाकर लूटा
ब्यूरो कैथल
Updated Mon, 06 Feb 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
लूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदाना रोड स्थित एक डेरे (घर) में अज्ञात युवकों ने पिस्टल और गंड़ासियों के बल पर परिवार को बंधक बनाकर गहनों सहित कागजात लूट लिए और फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। रात को परिवार सोया हुआ था, तभी आठ लोगों ने पिस्टल के बल पर घर में घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया। घटना तीन फरवरी की रात करीब 11 बजकर 45 मिनट की है।
पुलिस को दी शिकायत में चंदाना रोड चौधरी पट्टी नजदीक पोल्ट्री फार्म डेरे के निवासी रामधारी ने बताया कि 3 फरवरी को खाना खाकर वह उसकी पत्नी व लड़का सोए हुए थे। रात करीब 11 बजकर 45 मिनट पर आठ अज्ञात व्यक्ति आए। उन्होंने आवाज लगाई। जैसे ही उसने दरवाजा खोला तो वे लोग घर में घुस गए और मोबाइल फोन व सिम तोड़ दिए। उन्होंने उसकी जेब से 3500 रुपये निकाल लिए और उसकी पत्नी व उसे बांध दिया। दो व्यक्तियों ने उसकी पत्नी के कान से बालियां निकाली और घर के अंदर से नकदी, जेवरात व जमीन के कागजात भी निकाल लिए। एक कमरे में दो आदमी उनको धमकाते रहे और छह आदमी उनके घर के अंदर रखा सामान खंगालते रहे। आरोपियों ने उसके लड़के की पत्नी के बारे में पूछा और कहने लगे की वह उसके लड़के सुखविंद्र को जान से मार देते हैं। बेटे को मारने की बात सुनकर मैं और मेरी पत्नी रोने लगे।
उन आरोपियों ने पिस्टल और गंड़ासी दिखाते हुए कहा कि अगर पुलिस को कुछ बताया तो पूरे परिवार को मार देंगे। रामधारी ने बताया कि सभी के हाथ में पिस्टल और गंड़ासी थे। पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस ने गुहार लगाई है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
सिटी एसएचओ अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने रामधारी की शिकायत पर आठ लोगों के खिलाफ लूट का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सभी पहलुओं पर विचार किया जा रहा है।