फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   long time,year,children park

सालों से अटका चिल्ड्रन पार्क का निर्माण कार्य

Wed, 15 Mar 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कैथल
अमर उजाला ब्यूरो, कैथल Updated Wed, 15 Mar 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन

 नये बस स्टैंड के समीप भगत सिह कॉलोनी में पिछली सरकार में बने ट्रैफिक पार्क के निकट निर्माणधीन चिल्ड्रन पार्क का निर्माण कार्य अभी तक अधूरा पड़ा है। एक बार प्रोजैक्ट बनने के बाद किसी ने इसकी सुध नहीं ली। महज चारदीवारी के बाद शायद विभाग प्रोजैक्ट को ही भूल गया है। पार्क के निर्माण के लिए करीब 51 लाख के बजट का प्रस्ताव है। बीएंडआर नेे इसके एस्टिमेट को बनाकर आरटीए विभाग के पास भेज दिया है। लेकिन बजट मंजूर नहीं हो पा रहा।
निर्माण कार्य में इतनी लागत से होगा ये कार्य:-
बस स्टैंड के समीप बने चिल्ड्रन पार्क में करीब साढे सात लाख की लागत से साइकिल ट्रैक बनाने का प्रस्ताव है। इसके साथ ही तीन लाख रुपये की हाई मास्क लाइट लगाने के साथ ही बैठने के लिए बेंच, फव्वारे व झूलों सहित अन्य उपकरण लगाए जाने है। जिसकी लागत 20 लाख रुपये है। लेकिन सरकार की अनदेखी के कारण पार्क का निर्माण कार्य अधर में लटका है।
विज्ञापन


पार्क निर्माण से दर्जनों कॉलोनियों के लोगों को मिलेगा फायदा:-
चिल्ड्रन पार्क के निर्माण कार्य पूरा होने से यहां की दर्जनभर कॉलोनियों के लोगों को फायदा मिलेगा। उल्लेखनीय है कि शहर में स्थित एकमात्र चिल्ड्रन पार्क इस कॉलोनी से करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। पार्क के निर्माण कार्य के पूरा होने से उन्हें शहर में तीन किलोमीटर की दूरी पर नहीं जाना पड़ेगा। दूसरा यहां के बच्चों को भी इसका भरपूर फायदा मिलेगा। इन कालोनियों के निवासी कपिल सिरोही, रवि, संजय, मनोज सहित अन्य ने माग की है कि यहां स्वीकृत पार्क का निर्माण पूरा किया जाए। उन्हें अब हनुमान वाटिका सहित सेक्टर 19 व 20 के पार्क में जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्क के निर्माण को लेकर डीसी से लेकर सीएम विंडो में की शिकायत:-
वार्ड नंबर 10 की पार्षद पूजा अग्रवाल ने बताया कि वह पार्क के निर्माण कार्य के लिए हमेशा तत्पर है। वे डीसी से लेकर सीएम विंडो तक शिकायत देकर इसके निर्माण की मांग कर चुकी हैं। लेकिन अभी तक केवल इस पार्क के निर्माण के लिए केवल एस्टिमेट ही बनाया गया है। पंरतु निर्माण कार्य की कोई राशि नहीं आई है।

एस्टिमेट बनाकर विभाग को भेजा, बजट पास होते ही शुरु होगा निर्माण कार्य
बस स्टैंड के निकट स्थत चिल्ड्रन पार्क का निर्माण कार्य सरकार द्वारा बजट पास न होने के कारध अधर में लटका है। विभाग द्वारा इस पार्क के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए करीब 51 लाख रुपये का एस्टिमेट बनाकर ट्रांसपोर्ट विभाग को भेज दिया गया है। जैसे ही सरकार से पार्क के निर्माण के बजट पास हो जाएगा। तुरंत ही निर्माण कार्य को शुरु कर दिया जाएगा।
ओम प्रकाश देवराला
आरटीए, कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed