फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   kaithal-news

कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर नकदी एवं गहने चुराये

Wed, 30 Sep 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल Updated Wed, 30 Sep 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
पूंडरी अस्पताल में इलाज के लिए आई सास-बहू को नशीला पदार्थ पिलाकर दो अन्य महिलाएं उनके गहने एवं नकदी चोरी कर ली तथा फरार हो गईं।
विज्ञापन


दोनों सास-बहू एवं उनके साथ डेढ़ वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। तीनों को यहां निजी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पूंडरी के सैनी मोहल्ला निवासी सुशील ने बताया कि वीरवार सुबह उसकी 55 वर्षीय मां कृष्णा देवी व उसकी पत्नी 23 वर्षीय पत्नी पूनम उसकी डेढ़ वर्षी बच्ची जागृति को लेकर अस्पताल में दवाई लेने के लिए गई थीं। सुबह करीब साढ़े दस बजे अस्पताल में उसके पास उसकी पत्नी का फोन आया कि वह दवाई लेने के लिए आए हैं।
विज्ञापन


उसके करीब 10 मिनट के बाद उसकी पत्नी के नंबर से ही उसके पास फोन आया कि उसकी पत्नी ओर मां को अस्पताल से ले जाओ। वे अस्पताल में बेड पर है। आधे घंटे बाद वह अस्पताल में पहुंचा तो उसकी मां व उसकी पत्नी अस्पताल में अलग-अलग कमरे में बेहोश पड़ी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल से पूछने पर पता चला कि दो महिलाओं ने इनको एक डिस्पोजल में कोल्ड ड्रिंक पिलाई थी। यही पेय उसकी डेढ़ वर्ष की बच्ची ने भी पी लिया। जिसके कारण वह भी बेहोश थी।


तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए वह कैथल शाह अस्पताल में ले आया। जहां तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें आईसीयू में भर्ती करवाया गया है।
सुशील ने बताया कि महिलाएं दोनों के पास से कानों से तीन जोड़ी सोने की बाली, पैरों से चांदी पाजेब व नकदी से भरा पर्स ले गईं।
तीनों का ईलाज चल रहा है।

तीनों बेहोश हैं। उन्हें वीरवार सांय तक होश आने की उम्मीद है। पुलिस बयान लेने के लिए आई थी। लेकिन तीनों बयान देने की स्थिति में नहीं है। इसीलिए पुलिस को वीरवार सांय तक ही बयान के लिए आने को कहा है।
डा. राजेश शर्मा, शाह अस्पताल।

तीनों अभी बेहोश हैं। होश में आन के बाद ही घटना की पूरी जानकारी मिल सकेगी।
महावीर, चौकी प्रभारी, पूंडरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed