{"_id":"d21e698a67a4c7d5dce23d83b32836bc","slug":"kaithal-news-hindi-news-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवविवाहिता की मौत, दहेज के लिए हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नवविवाहिता की मौत, दहेज के लिए हत्या का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल
Updated Wed, 30 Sep 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव नीमवाला में जहरीले पदार्थ के प्रभाव से विवाहिता की मौत हो गई। परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर उसकी दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है।
जिस पर पुलिस ने उसके ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में मृतका सुमन की मां शकुंतला निवासी पेगा जिला जींद ने बताया कि लगभग छह वर्ष पहले उसकी बेटी की शादी गांव नीमवाला में सतीश कुमार के साथ हुई थी। विवाह के बाद से ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए तंग करते थे।
वे उसे और अधिक दहेज लाने के लिए हर रोज तंग करते थे। इसी बीच मंगलवार की रात को मृतका के पति सतीश, सास रोशनी, जेठ महावीर, जेठानी रीनू व देवर मनोज ने दहेज के लिए तंग करते हुए उसे जहर देकर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस ने मृतका की मां शकुंतला के ब्यान पर दहेज के लिए हत्या करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजौंद थाना प्रभारी रोहताश ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।