फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal: Five years imprisonment for culpable homicide not amounting to murder

Kaithal: गैर इरादतन हत्या में दोषी को पांच साल कारावास, साथ में 50 हजार रुपये का लगाया जुर्माना

Wed, 20 Dec 2023 01:06 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 20 Dec 2023 01:06 AM IST
सार

एडीजे अमित कुमार गर्ग की अदालत ने दोनों पक्षा को सुनने के बाद गुलाब को गैर इरादतन हत्या का दोषी पाया और पांच साल कठोर कारावास की सजा सुनाई। जुर्माना न देने पर पांच महीने की साधारण कैद और भुगतनी होगी। 

विज्ञापन
Kaithal: Five years imprisonment for culpable homicide not amounting to murder
Demo Pic - फोटो : google

विस्तार

हरियाणा के कैथल में जिला न्यायालय की एक अदालत ने गैर इरादतन हत्या के मामले में दोषी को पांच साल के कठोर कारावास और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना नहीं देने पर पांच महीने की साधारण कैद भुगतनी होगी।

विज्ञापन


मृतक के पुत्र अनिल निवासी गांव कुतुबपुर ने थाना सिटी में तीन नवंबर 2020 को आईपीसी की धारा 302, 34 के तहत केस दर्ज करवाया थी। स्टेट की ओर से केस की पैरवी कर रहे जिला उप न्यायवादी सुखदीप सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता अनिल के पिता सुभाष ने उसे बताया था कि 30 अक्तूबर 2020 को सुभाष व रामप्रसाद निवासी कैथल शाम के समय रामप्रसाद के मोटरसाइकिल पर गांव कुतुबपुर से खेत में जा रहे थे। जब शाम 6:30 बजे वे गांव सिल्ला खेड़ा के अंडर पास के नजदीक पहुंचे तो अचानक सामने से उनके खेतों का पड़ोसी गुलाब अपने मोटरसाइकिल का कट मारकर गुजरने लगा।
विज्ञापन


फिर गुलाब ने अपनी मोटरसाइकिल रोक ली। इस पर सुभाष व रामप्रसाद ने गुलाब को कहा कि मोटर साइकिल ध्यान से चलाओ। गुलाब ने कहा कि वह तुम्हें पंगा लेने का मजा चखाता है और पास खड़े ट्रक में से लोहे की रॉड लेकर आया। उसने अपने दोस्त खुशी व अन्य दो लड़कों को भी मौके पर बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुलाब ने आते ही सुभाष को जान से मारने की नियत से लोहे की रॉड उसके पेट में मारी जिससे वह जमीन पर गिर गया। खुशी ने भी सुभाष के पेट में लोहे की रॉड मारी। रामप्रसाद उसको छुड़ाने लगा तो सभी ने रामप्रसाद को भी पीटा। शोर सुनकर वहां राहगीर इकट्ठे होने लगे तो हमलावर धमकी देकर वहां से भाग गए। सूचना पाकर सुभाष के परिवार वाले मौके पर पहुंचे और सुभाष को इलाज के लिए शाह अस्पताल कैथल ले गये। वहां इलाज के बाद उसे घर ले गये।

इसके बाद 31 अक्तूबर को सुभाष के पेट में ज्यादा दर्द होने लगा तो परिजन उसको अनन्या अस्पताल कैथल, भारत अस्पताल कैथल व फिर जनता अस्पताल कैथल ले गए। जनता अस्पताल कैथल के डाॅक्टर ने सुभाष को हायर सेंटर भेज दिया और परिजन उसको हिसार में ले गये जहां सुभाष के पेट का ऑपरेशन हुआ।


तीन अक्तूबर को उसे चंडीगढ़ भेज दिया। आरोप था कि इलाज के दौरान सुभाष की मौत हो गई। इस पर पुलिस ने केस दर्ज करके चालान अदालत में पेश किया। एडीजे अमित कुमार गर्ग की अदालत ने दोनों पक्षा को सुनने के बाद गुलाब को गैर इरादतन हत्या का दोषी पाया और पांच साल कठोर कारावास की सजा सुनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed