फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaihthal: Miscreants beat up a young man and fed him poisonous substance

Kaihthal: युवक से मारपीट कर बदमाशों ने खिलाया जहरीला पदार्थ, 3000 लेकर हुए फरार, तोड़ा दम

Sun, 10 Mar 2024 09:09 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 10 Mar 2024 09:09 PM IST
सार

उपचार के दौरान पीड़ित ने दम तोड़ दिया। पिता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। पाडला गांव का अमन हरियाणा रोजगार कौशल निगम के तहत बेलदार के पद पर कार्यरत था। कलायत के गांव खरक पांडवा में शनिवार को नहर पर ड्यूटी थी।  

विज्ञापन
Kaihthal: Miscreants beat up a young man and fed him poisonous substance
युवक की मौत के बाद मौजूद परिजन। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के कैथल में कलायत के गांव खरक पांडवा में दो-तीन नकाबपोश बदमाशों ने एक युवक के साथ मारपीट कर उसे जहरीला पदार्थ खिला दिया और तीन हजार रुपये लेकर फरार हो गए। उपचार के दौरान रविवार को पीड़ित युवक ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

मृतक की शिनाख्त पाडला गांव निवासी अमन-23 के रूप में हुई, जो हरियाणा रोजगार कौशल निगम के तहत बेलदार के पद पर कार्यरत था। पिता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों का आरोप है कि शनिवार दोपहर के समय लूट के इरादे से अमन को जहरीला पदार्थ दिया गया। 

विज्ञापन

कलायत थाने में दी गई शिकायत में पाडला गांव निवासी धर्मपाल ने बताया कि उसके तीन बेटे हैं। छोटा बेटा अमन-23 कौशल निगम के तहत बेलदार के पद पर कार्यरत था और उसकी ड्यूटी खरक पांडवा के पास नहर (रजवाहे) पर थी। वह अविवाहित था। नौ मार्च को उसका बेटा सुबह के समय अपनी बाइक पर निकला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर करीब एक बजे गांव खटकड़ निवासी भांजे अनिल का फोन आया कि अमन को खरक पांडवा में फाटक के पास उल्टी लग रही है, इसलिए वे जल्द पहुंचे। इसके बाद एक ऑटो के माध्यम से वे वहां पहुंचा। जहां अमन की हालत काफी खराब थी।

पूछने पर अमन ने बताया कि नहर पटरी पर दो-तीन नकाबपोशों ने उसके साथ मारपीट की और उसके मुंह में कुछ जहरीला पदार्थ डालकर पानी पिला दिया। उसके पर्स में करीब तीन हजार रुपये थे, जो लेकर भाग गए। परिजन बेटे को जिला नागरिक अस्पताल में लेकर आए तो डॉक्टर ने प्राथमिक चिकित्सा देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद वह उसे कैथल के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां इलाज के दौरान अमन की 10 मार्च को मौत हो गई।

कलायत थाना पुलिस के अनुसार, मृतक अमन के पिता की शिकायत पर दो से तीन अज्ञात युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। इससे पहले मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने उसे परिजनों के हवाले कर दिया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed