फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   inspector, siwan, loot case, kaithal

थाना सीवन प्रभारी लाइन हाजिर

Mon, 12 Sep 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Mon, 12 Sep 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
inspector, siwan, loot case, kaithal
police - फोटो : Bureau
सीवन में हुई लूट के मामले में लोगों के अल्टीमेटम के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला। वहीं पुलिस अधीक्षक ने थाना सीवन प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है। अब जितेंद्र कुमार को थाना सीवन प्रभारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


विदित रहे कि अज्ञात युवकों ने एक घर में घुसकर बुजुर्ग दंपति व पुत्रवधू पर हमला कर लाखों रुपये का सामान लूट लिया था। इस मामले में लोगों ने दो दिन पहले थाना में इकट्ठे होकर विरोध में रोष प्रकट किया था। लोगों ने पुलिस से मुलाकात कर लुटेरों को पकड़ने की मांग की थी। पुलिस ने दो दिन का आश्वासन दिया था। लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया। वहीं एसपी ने एसएचओ सीवन महावीर को लाइन हाजिर कर दिया है। उनके स्थान पर जितेंद्र कुमार नए थाना प्रभारी के रूप में कार्यभार संभाल लिया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी जितेंद्र ने रविवार को घटनास्थल का दौरा कर घायलों के रिश्तेदारों से हालचाल पूछा व आश्वासन दिया कि वह चिंता न करे। लुटेेरे शीघ्र उनकी पकड़ में होंगे। लोगों में दहशत का माहौल है। लोग अपने-अपने मकानों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है। लोग सुरक्षा यंत्रों को लगवाने के लिए दुकानदारों से मिल रहे हैं। सीसी कैमरे, हूटर, लगवाने व कुत्ते पालने की बात होने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि लूट के मामले में कार्रवाई की जा रही है। जो लोग इस घटना में घायल हुए थे, पहले उनकी हालत गंभीर थी और इस कारण वह बयान देने की हालत में नहीं थे। अब वह दिल्ली में निजी अस्पताल में दाखिल हैं और सीवन से एएसआई राजबीर को दिल्ली भेजा गया है, जोकि घायलों का बयान लेगा। उनके बयान के अनुसार ही लूट करने वालों के बारे में कुछ पता लगाया जा सकेगा। लूट करने वाले किस प्रकार बात कर रहे थे, उनका हुलिया कैसा था और वह किस प्रकार की हरकतें कर रहे थे, उसके बारे में भी जानकारी मिल पाएगी। उन्होंने कहा कि सीआईए की टीमें भी इस मामले में काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सीवन में जितने भी सीसी टीवी कैमरे सड़कों पर या गलियों में लगे हैं उन्हें खंगाला जा रहा है। पुलिस अपनी ओर से किसी प्रकार की कोई कसर नहीं छोड़ रही है।


भाजपा जिला उपाध्यक्ष शैली मुंजाल ने बताया कि घटना के तुरंत बाद ही जब वह गली में निकली तो गाड़ी घायलों को लेकर जा रही थी। उन्होंने स्वयं फोन पर एसपी से बात कर घटना की सूचना दी थी। उन्होंने कहा कि उन्हें सीवन में दस साल हो चुके हैं, आज तक ऐसी घटना कभी नहीं घटी। बाद में जिला भाजपा अध्यक्ष हजवाना के साथ में एसपी कार्यालय में इस मामले को लेकर मिली व उन्हें एसपी ने आश्वासन दिया था कि इस कार्य को वह अपने हाथ में ले कर टीमों का गठन कर दिया है टीमें काम कर रही हैं। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed