फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Husband murdered his wife in Kaithal of Haryana

कैथल: शराब पीने का विरोध किया तो छुरी घोंप पत्नी की ली जान, दो बेटों पर किया वार, पीजीआई रेफर

Fri, 13 Aug 2021 07:10 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 13 Aug 2021 07:10 PM IST
सार

हरियाणा के कैथल में एक पति ने छुरी घोंपकर पत्नी की हत्या कर दी। पत्नी ने शराब पीने से रोका तो आगबबूला पति ने वारदात को अंजाम दिया। झगड़े के दौरान मां को बचाने आए दो बेटों पर भी आरोपी ने हमला किया। जिन्हें गंभीर हालत में पीजीआई रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Husband murdered his wife in Kaithal of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

शराब पीने का विरोध करने पर बौखलाए पति ने गुरुवार रात नौ बजे पत्नी के पेट में छुरी घोंपकर हत्या कर दी। यही नहीं मां को बचाने आए 15 और 18 वर्षीय बेटे पर भी छुरी से वार किया, जिससे दोनों भाई बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं।

विज्ञापन


गंभीर हालत देखते हुए दोनों को पीजीआई रेफर किया गया है। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। वारदात हरियाणा के कैथल जिले के गांव बरटा की है। 
विज्ञापन


यहां की रहने वाली कमलेश ने पुलिस को बताया कि वह और उसकी छोटी बहन कृष्णा दोनों गांव बरटा में एक ही घर में ब्याही हैं। उनके परिवार दोनों एक ही मकान में अलग-अलग कमरों में रहते हैं। उसकी बहन के तीन बच्चे हैं। जिनमें बड़ा लड़का गोल्डी (18), छोटा दीपक (15) वर्ष और सबसे छोटी लड़की सुनैना, जो 11 वर्ष की है। उसका देवर अंग्रेज गांव नंद सिंह खेड़ा में मृत जानवरों की चमड़ी उतारने का काम करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वह हर रोज शाम को शराब पीकर घर आता है। घर आकर वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ झगड़ा करता है। शराब पीने का विरोध रोकने पर वह पत्नी और बच्चों को जान से मारने की धमकी देता रहता था। 12 अगस्त की रात 9 बजे उसका देवर अंग्रेज पशुओं की चमड़ी उतारने वाली छुरी लेकर आया। 

कृष्णा तीनों बच्चों के साथ कमरे में बैठी थी। इस दौरान उसके देवर अंग्रेज ने कमरे में जाते ही पत्नी और बच्चों के साथ झगड़ा शुरू करना शुरू कर दिया। झगड़े का शोर सुनकर वह भी कमरे के अंदर पहुंचीं और झगड़ा शांत कराने का प्रयास किया लेकिन अंग्रेज ने हाथ में ली छुरी से कृष्णा के शरीर पर कई वार किए।

इसके बाद दीपक और गोल्डी ने बीच बचाव का प्रयास किया तो अंग्रेज ने उन पर छुरी से वार किए। पेट में छुरी लगने से कृष्णा नीचे गिर गई और दोनों लड़के भी चारपाई पर गिर गए। झगड़े को देखकर बेटी सुनैना डर के मारे चिलाते हुए कमरे से बाहर गली में भाग गई और शोर मचाना शुरू कर दिया।

पड़ोसी समंद्र, संजय, अमित मौके पर पहुंचे। तब तक आरोपी अंग्रेज छुरी हाथ में लेकर मौके से भाग गया। जैसे ही पड़ोसियों की मदद से कृष्णा को संभाला तो तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घायल बच्चों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उनकी गंभीर हालत को देखते पीजीआई रेफर कर दिया। 

इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम परिजनों को सौंप दिया। डीएसपी कुलवंत सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed