फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   fog,accident,car,talab,fall

कोहरे का कहर..कौल में तालाब में गिरी कार

Thu, 08 Dec 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कैथल
अमर उजाला ब्यूरो, कैथल Updated Thu, 08 Dec 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
जिले में वीरवार सुबह से ही घने कोहरे की चादर छाई रही। कोहरे के कारण शाम के समय कौल में सिरसा ब्रांच नहर के निकट एक कार सूखे तालाब में जा गिरी। जिसमें एक महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। वहीं दिन भर लोगों को कोहरे के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं कोहरे को गेहूं की फसल के लिए काफी लाभदायक माना जा रहा है।
विज्ञापन

सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। दिन में करीब 12 बजे हलकी धूप निकली। इसके बाद शाम पांच बजे फिर से कोहरे ने पूरे जिले को आगोश में ले लिया। यहां शाम को गांव कौल में एक बड़े हादसे में तीन जानें बाल-बाल बच गई। पिहोवा के थेहमल बोहडा डेरा निवासी कुलदीप कुमार अपने दो परिजनों के साथ कार में सवार होकर करनाल से पिहोवा की ओर जा रहा था कि कौल में सिरसा ब्रांच के निकट खाली पड़े तालाब में कार असंतुलित होकर जा गिरी। कुलदीप व उसके परिजन तो बाल-बाल बच गए। लेकिन यहां से गुजर रही गांव कौल निवासी कृष्णा देवी कर की चपेट में आने से गंभीर रुप से घायल हो गई। उसे कौल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन

जन-जीवन हुआ प्रभावित:-
पिछले दो दिनों से पड़ रहा घने कोहरे के कारण जनजीवन काफी प्रभावित हो रहा है। जिसके कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। तापमान में एक सेल्सियस की बढ़ोतरी जरूर हुई है। बुधवार को जहां तापमान 8 सेल्सियस से कुछ कम ओर अधिकतम तापमान 18 सेल्सियस से था। वीरवार को एक सेल्सियस तापमान बढ़कर जहां तापमान 9 सेल्सियस हो गया गया वहीं अधिकतम तापमान 19.2 सेल्सियस रहा। मौसम विशेषज्ञ डा. चन्द्र शेखर डागर ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक घना कोहरा होने के आसार है ओर तापमान में भी गिरावट हो सकती है। कोहरे में द़श्यता कम रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसें व ट्रेनें हुई लेट:-
कोहरे के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बसें निर्धारित समय से करीब दो-दो घंटे लेट पहुंच रही है। वहीं ट्रेनों भी काफी लेट आ रही है। चंडीगढ़ जाने के लिए बस स्टेंड पहुंचे रमेश कुमार ने बताया कि कोहरा अधिक होने के कारण उनको बुधवार को भी करीब तीन घंटे लेट चंडीगढ़ पहुंचा था ओर कोहरा अधिक होने के कारण फिर से बस करीब तीन घंटे अधिक लेगी।
वहीं कृषि वैज्ञानिक डा. हरिओम ने कहा कि कोहरा गेहूं की फसल के लिए लाभदायक है। इस मौसम में गेहूं के पौधे को पनपने का पूरा अवसर मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed