फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   First rain of monsoon in Kaithal: relief to people troubled by heat, faces of farmers blossomed

कैथल में मानसून की पहली बारिश: गर्मी से परेशान लोगों को राहत, किसानों के चेहरे खिले

Wed, 05 Jul 2023 03:20 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 05 Jul 2023 03:20 PM IST
सार

बरसात होने से उमस भरी गर्मी से तो राहत मिली ही दूसरी ओर किसानों के चेहरे भी खिल उठे। अब धान रोपाई का कार्य में तेजी आएगी। गौरतलब है कि अब तक कैथल में बरसात नहीं हुई थी। प्रदेश के कई जिलों में पहले भी तेज बरसात हो चुकी है। जिले में उमस भरी गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल था।

विज्ञापन
First rain of monsoon in Kaithal: relief to people troubled by heat, faces of farmers blossomed
कैथल में तेज बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैथल में बुधवार को सावन माह में मानसून की पहली तेज तेज बरसात हुई। सुबह से उसम भरी गर्मी थी, जिससे लोग काफी परेशान थे। दोपहर काे अचानक मौसम में परिवर्तन हुआ और आसमान में काली घटा छा गई। इसके बाद दोपहर दो बजे 14 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही तेज हवाओं के साथ मुसलाधार बरसात शुरु हो गई।

विज्ञापन


किसान भी बरसात की बाट जोह रहे
बरसात होने से उमस भरी गर्मी से तो राहत मिली ही दूसरी ओर किसानों के चेहरे भी खिल उठे। अब धान रोपाई का कार्य में तेजी आएगी। गौरतलब है कि अब तक कैथल में बरसात नहीं हुई थी। प्रदेश के कई जिलों में पहले भी तेज बरसात हो चुकी है। जिले में उमस भरी गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल था। उधर खेतों में धान रोपाई का कार्य चला हुआ है। किसान भी बरसात की बाट जोह रहे थे। ताकि धान को पर्याप्त मात्रा में पानी मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed